Viral Video : परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने किया कुछ ऐसा जुगाड़, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Viral Video : परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने किया कुछ ऐसा जुगाड़, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Failed student put poster on his back : परीक्षाओं और रिजल्ट्स का समय चल रहा है। ये ऐसा वक्त होता है जब सिर्फ छात्र ही नहीं, पेरेंट्स भी काफी प्रेशर में होते हैं। पहले परीक्षाओं का लोड और उसके बाद रिजल्ट की टेंशन। रिजल्ट आने के बाद भी मुसीबत खत्म नहीं होती। अब हर कोई पूछता है कितने नंबर आए, कौन सा ग्रेड आया, कौन सी क्लास में पहुंच गए।

ये सवाल उन छात्रों को तो अच्छा लगता है जो मेरिट लिस्ट में आते हैं या फिर जिनकी पढ़ाई में बहुत रूचि है। लेकिन सारे तो ऐसे नहीं होते। तो वो छात्र जिनके नंबर कम आए हैं या फिर जो फेल हो गए हों, ये सवाल उनके लिए किसी अज़ाब से कम नहीं। एक तो खराब रिजल्ट का दुख उसपर ये पूछ पूछकर घाव पर नमक छिड़कने वाले लोग। जब बाहरवाले रिजल्ट को लेकर सवाल करते हैं तो ऐसे बच्चों के घरवालों का गुस्सा फिर से कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए एक ही बात पर उन्हें बार बार डांट सुननी पड़ती है।

लेकिन हर मुसीबत का कोई न कोई हल तो होता ही है और ये हल निकाला इस छात्र ने। और हल भी ऐसा जिसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस छात्र ने अपनी पीठ पर एक पोस्टर बनाकर चिपका लिया जिसपर लिखा है ‘मैं फेल हो गया हूं, बार बार रिजल्ट पूछकर जले पे नमक न छिड़के।’ इस पोस्टर को पीठ पर टांगे वो अब हर जगह घूम रहा है। खैर, इसके बाद रिजल्ट तो कोई नहीं पूछेगा लेकिन लोग उसे मुड़ मुड़कर जरूर देख रहे हैं। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसपर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mokush555 (@mokush555)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews