Viral Video :  लड़की के कैब में बैठते ही फूट-फूटकर रोने लगा ड्राइवर, कहा ‘मैं सुसाइड कर लूँगा’, स्कैम का नया तरीक़ा

scam

Viral Video : इन दिनों धोखाधड़ी के ऐसे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर शायद लोग भरोसा करने से कतराने ही लग जाएं। एक तरफ़ ऑनलाइन फ़्रॉड का धंधा फलफूल रहा है। तकनीक के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है। वहीं स्कैमर्स लोगों के इमोशन्स के साथ खेलने का मौक़ा भी नहीं छोड़ते। आज हम आपको ऐसा ही एक वाक़या बताने जा रहे हैं।

कैब में रोने लगा ड्राइवर

इसे शेयर किया है यूट्यूबर अनीशा दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर। दो वीडियो शेयर किए और बताया कि उन्होंने एक कैबिनेट बुक की थी। जब वो कैब में बैठीं तो ड्राइवर फूट फूटकर रोने लगा। रोते हुए ड्राइवर का वीडियो भी अनीशा ने बैक सीट से बनाया है। ड्राइवर कह रहा था कि उसके पिता की मौत हो गई है और किसी ने उसका पर्स छीन लिया। अब अगर वो गाँव नहीं जा पाया तो सुसाइड कर लेगा। जब अनीशा उसे सांत्वना देने लगी तो वो कहने लगा कि आप मेरी कंप्लेन तो नहीं करोगे। लेकिन इस दौरान अनीशा ने नोटिस किया कि ड्राइवर लगातार मिरर से उसे देख रहा है। उसने ड्राइवर को एक फ़ोन करने के बहाने साइड में गाड़ी रोकने को कहा और जैसे ही वो नीचे उतरी, ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी।

स्कैमर्स से रहें सावधान 

इसके बाद अनीशा को किसी तरह के स्कैन का संदेह हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। पोस्ट वायरल होने के बाद उनके पास ओला कंपनी से फ़ोन आया और उनके द्वारा कहा गया कि उस ड्राइवर को हटा दिया गया हैं। लेकिन अनीशा ने एक और पोस्ट डालकर बताया है कि वो ड्राइवर 2021 से मुंबई के अलग अलग इलाक़ों में लोगों को इसी तरह बेवकूफ बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। उनकी पोस्ट पर कमेंट्स कर कई लोगों ने ये बात कही और इसपर कई बार शिकायतें भी की गई। लेकिन कंपनी ने तब तक कोई एक्शन नहीं लिया जब तक अनीशा की पोस्ट वायरल नहीं हो गई और उनकी साख पर बात नहीं आ गई। ये घटना एक बार फिर कैब में मुसाफ़िरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाती है और इन कंपनियों की लापरवाही भी उजागर करती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews