Viral Video : कपड़े की थैली से टुकुर-टुकुर झांकता बेबी कंगारू, 12 मिलियन बार शेयर हुआ वीडियो

Viral Video : कपड़े की थैली से टुकुर-टुकुर झांकता बेबी कंगारू, 12 मिलियन बार शेयर हुआ वीडियो

Viral Video : हमारे देश में कंगारू नहीं होता है लेकिन हम सबने उसे टीवी पर देखा है। ये बहुत ही प्यारा जानवर है जिसकी उछल उछलकर चलने की आदत उसे खास बनाती है। कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय जानवर है और सोशल मीडिया पर इसके ढेर सारे वीडियो है। इन दिनों ऐसा ही एक बेबी कंगारू का वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर इस वीडियो को B&S नाम से अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें हम देखते हैं कि एक बेबी कंगारू जमीन पर उछल रहा है। इसी बीच एक व्यक्ति वहां आता है और उसे पकड़कर कपड़े के थैले में डाल देता है। लेकिन बेबी कंगारू को शायद ये बैग अपनी मां की गोद जैसा ही अहसास देता है और इसी कारण वो इसमें बड़े आराम से फुदकता दिखाई दे रहा है। वो इस बैग में छलांग लगाकर बैठ जाता है और फिर उसमें से टुकुर टुकुर बाहर झांकने लगता है।

वो शख्स भी बड़े प्यार से बेबी कंगारू को अपनी गोद में उठाए खड़ा है। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है और इसे अब तक 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं तीस हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट भी कर चुके हैं। लोग इसपर ढेर सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई इसे क्यूट कह  रहा है तो कोई कह रहा है कि कंगारू की गंध अच्छी होती है। किसी ने लिखा है ‘अभी ये प्यारा सा बच्चा है, थोड़ा बड़ा होने दीजिए फिर ये आपको बॉक्सिंग मैच के लिए चैलेंज करेगा’ तो किसी ने कहा है कि ‘अब मुझे भी एक बेबी कंगारू चाहिए।’ फिलहाल वीडियो वायरल है और लोग इस छोटू कंगारू पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

https://twitter.com/_B___S/status/1647745289095192587?s=20

https://twitter.com/wow__animals/status/1647744551979737088?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews