Viral Video : जुगाड़ से बना दिया चारपाई का वाहन, देखिए कमाल की खटिया-गाड़ी

Viral Video : जुगाड़ से बना दिया चारपाई का वाहन, देखिए कमाल की खटिया-गाड़ी

Viral Video: आपने अब तक कई तरह की गाड़ियां देखी होंगी। एक से बढ़कर एक महंगी और आरामदायक। कई लग्जरी गाड़ियों में सीट को एडजस्ट करके सोने की व्यवस्था भी की जा सकती है। नई नई तकनीक से ऐसी गाड़ियां डिजाइन की जा रही हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा आराम मिल सके।

लेकिन क्या कभी आपने कल्पना की है कि कोई ऐसी चीज को वाहन में बदल दे..जो आमतौर पर आराम के लिए ही होता है। हमारे यहां ऐसे देसी जुगाड़ अक्सर देखने को मिलती है जहां गजब का आइडिया लगाकर अजब चीजें बना दी जाती हैं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक अनोखा वाहन लेकर आए हैं..जिसे चारपाई या खटिया से बनाया गया है। इसमें एक शख्स ने चारपाई पर चार पहिए लगाए हैं और सामने स्टियरिंग भी है।

सुनने में भले ये थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये जुगाड़ वाला वाहन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर लिखा है कि ‘मुझे यह वीडियो कम से कम दस दोस्तों से मिला होगा। मैंने इसे रिट्वीट नहीं किया क्योंकि यह ध्यान आकर्षित करने के लिए एक शरारत जुगाड़ की तरह लग रहा था और अधिकांश नियमों का उल्लंघन भी करता था। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने उस एप्लिकेशन के बारे में कभी नहीं सोचा जिसका जिक्र आपने किया है। हाँ, कौन जानता है, यह दूर-दराज के क्षेत्रों में असाधारण स्थितियों में जीवन रक्षक साबित हो सकता है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews