Viral Video : एक कप चाय की खातिर सड़क पर लगा जाम

Viral Video : एक कप चाय की खातिर सड़क पर लगा जाम

The driver stopped the bus for tea : कहते हैं चाय का नशा शराब से भी ज्यादा होता है। एक बार किसी को चाय की तलब लग जाए तो फिर वो उसके लिए कहीं भी जा सकता है। हमने अक्सर देखा है चाय की छोटी गुमटियों पर एक से एक बड़ी और महंगी गाड़ियां खड़े हुए। अपनी पसंद की एक कप चाय के लिए लोग अक्सर ही मीलों लंबी दूरी भी तय कर लेते हैं। हम भी आज आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे चाय के लिए सड़क पर जाम लग गया।

ये वीडियो दिल्ली का है और इसमें हमें एक सड़क पर इसमें डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) की बस दिखाई दे रही है। ये बस बीच सड़क पर रूकी हुई है और इसका कारण ये है कि ड्राइवर साहब को चाय पीने की इच्छा हुई है। बस इन्हें चाय की गुमटी दिखी और इन्होने सड़क पर ही बस रोक दी। चाय लेने के लिए रोड क्रॉस की फिर चाय का कप लेकर अपनी बस में जा बैठे। इतनी देर में वहां अच्छा खासा जाम लग गया। बस को यूं बिना कारण रूकता देख और फिर ड्राइवर को चाय लेने के लिए उतरता देख किसी ने ये वीडियो बना लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के फेमस सुदामा चाय वाले के पास का बताया जा रहा है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इसपर लोगों के कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कोई कह रहा है ‘इस व्यक्ति को चायसेक्सुएल अवार्ड मिलना चाहिए’ तो किसी का कहना है ‘इसकी गलती नहीं है, सुदामा की चाय है ही इतनी अच्छी।’ बहरहाल जिस तरह दिल्ली में और पूरे उत्तर भारत में सर्दी पड़ रही है, चाय की इस तलब को जायज़ ठहराया जा सकता है। ये जरूर है कि ड्राइवर को अपनी बस रोकने के लिए थोड़ी साइड वाली जगह देख लेनी थी। लेकिन इससे ये तो साफ हो गया कि एक कप चाय भी सड़क पर खासा लगा सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews