Viral Video : बुजुर्ग शख्स ने जूस पीने से पहले निकाली पत्नी की तस्वीर, फिर किया कुछ ऐसा कि देखकर भीग जाएंगी आंखें

Viral Video : बुजुर्ग शख्स ने जूस पीने से पहले निकाली पत्नी की तस्वीर, फिर किया कुछ ऐसा कि देखकर भीग जाएंगी आंखें

Viral Video : जो उम्र से साथ बढ़ता जाए, वही सच्चा प्रेम है। हमारे समाज में प्रेम और विवाह एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब जीवन में एक साथी आ जाता है तो हर सुख दुगना हो जाता है और दुख आधा। जीवनसाथी की सबसे ज्यादा जरुरत उम्र के उस दौर में होती है जब हाथ कांपने लगते हैं, आंखों की रोशनी कम हो जाती है और मन कमजोर हो जाता है। बुढ़ापे में अपने साथी की अहमियत सबसे ज्यादा समझ में आती है। लेकिन जीवन का नियम है कि जो आएगा वो जाएगा भी। इसलिए कई बार कई बुजुर्ग जीवन के इस मोड़ पर एकदम तन्हा हो जाते हैं।

लेकिन एक साथी के चले जाने से दूसरे का प्यार कम हो जाए, ऐसा तो नहीं है। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं..वो आपकी आंखें नम कर देगा। इसे इंस्टाग्राम पर गुरपिंदर संधू नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर अपने जीवनसाथी की अहमियत समझ में आएगी। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स सड़क किनार एक जूस के स़्टॉल पर खड़े दिख रहे हैं। वो जूस का गिलास लेते हैं और खुद पिएं उससे पहले एक तस्वीर निकालते हैं। साफ है कि ये तस्वीर उनकी पत्नी की है जो अब इस संसार में नहीं है। वो शख्स जूस के गिलास को पहले पत्नी की तस्वीर तक ले जाते हैं। ऐसा उपक्रम करते हैं जैसे वो तस्वीर से ही पत्नी को जूस पिलाना चाहते हैं। पत्नी को मन ही मन तस्वीर के जरिए जूस पिलाने के बाद वो खुद उसे पीते हैं।

ये वीडियो किसी को भी इमोशनल कर सकता है। सोशल मीडिया पर इसे साढ़े सात लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इसपर काफी भावुक कमेंट्स भी कर रहे हैं। ये दृश्य ही ऐसा है कि किसी को भी छू जाए। ये वीडियो हमें सीख भी देता है कि अपने जीवनसाथी को टूटकर प्रेम करना चाहिए और उसकी कीमत भी करनी चाहिए। कई बार हम जीवन की आपाधापी में अपने साथी को चाहे अनचाहे ठेस पहुंचा देते हैं..लेकिन ये ध्यान रखना चाहिए कि उस बात का इल्म होने पर माफी मांग लें, अपने प्यार का इज़हार कर दें। इस चार दिन की जिंदगी में जो हमेशा के लिए हमसे जुड़ा हुआ है..उसके साथ प्रेमपूर्वक रहें ये सबक अहम है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews