Viral Video : जब कार छोड़ मेट्रो से वेडिंग हॉल पहुंची दुल्हन, लोगों ने कही ये बात

Viral Video : जब कार छोड़ मेट्रो से वेडिंग हॉल पहुंची दुल्हन, लोगों ने कही ये बात

Bride reached wedding venue by metro : शादी को लेकर हर कोई खास इंतज़ाम करता है। अपनी शादी पर कपड़े, गहने, खाने के मेन्यू से लेकर कार तक सब खास। इस दिन के लिए कार को स्पेशली डेकोरेट कराया जाता है। लेकिन ऐसे में कोई दुल्हन अगर कार छोड़कर मेट्रो की सवारी करे..तो ज़हन में सवाल उठना लाज़मी है। आखिर कोई भला अपने स्पेशल डे पर मेट्रो से क्यों जाएगा ?

ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु में जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें मेट्रो स्टेशन पर दुल्हन की पोशाक और गहनों में सजी धजी एक युवती नजर आ रही है। इसके साथ कुछ और महिलाएं भी हैं और फिर वो सब मेट्रो में बैठे दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ट्रैफिक जाम में फंसने का बाद इस दुल्हन ने समय से वेडिंग वेन्यू पर पहुंचने के लिए अपनी कार छोड़ दी और मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। ये वीडियो Forever Bengaluru नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है ‘भारी ट्रैफिक जाम में फंसी..स्मार्ट बेंगलुरु दुल्हन ने वक्त पर वेडिंग हॉल तक पहुंचने के लिए अपनी कार छोड़ी और मेट्रो में सवार हुई ताकि मुहूर्त से पहले वहां पहुंच सके।’

इस वीडियो पर अब तरह तरह के कमेंट्स आ रहे है। कोई लिख रहा है ‘मेट्रो का शुक्रिया, अगर मेट्रो न होती तो क्या होता’ तो किसी ने लिखा है ‘मस्त दुल्हन’ ‘भाग्यशाली दूल्हा..उसे दुल्हन को वेन्यू तक लाने की जिम्मेदारी नहीं दी गई’ तो किसी ने ये भी पूछा है कि ‘क्या ये एक विज्ञापन है।’ इन दिनों शहरों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं और बेंगलुरु के ट्रैफिक के बारे में तो अक्सर ही जिक्र होता है। ऐसे में अगर कोई आपात स्थिति बन जाए तो कोई भी मुश्किल में फंस सकता है। बहरहाल, इस दुल्हन ने समझदारी से काम लिया और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews