
Viral Video : ये दुनिया कमाल के लोगों से भरी हुई है। हम जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते, कई लोग वो काम कर जाते हैं। सोशल मीडिया भी एक रंगबिरंगी दुनिया है और यहां हमें कई बार कुछ ऐसी चीज़ें देखने को मिलती है, जो किसी जादू से कम नहीं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं।
हमारे सामने जब भी कोई मुश्किल काम आता है तो हम कहते हैं कि उसे करना कोई पहाड़ चढ़ने से कम नहीं था। इससे साफ जाहिर होता है कि पहाड़ चढ़ना कितना मुश्किल काम है। एक एक कदम संभल संभलकर रखना पड़ता है। अगर कोई कठिन पहाड़ी है तो अपनी सावधानी के लिए सारी व्यवस्था भी करनी पड़ती है। लेकिन क्या कभी आप ये सोच सकते है कि कोई किसी पहाड़ पर बाइक से चढ़ जाए ? ये बात बहुत मुश्किल प्रतीत होती है। फिल्मों में तो ऐसे स्टंट हमने देखे हैं लेकिन असल जिंदगी में ये दुसाध्य है। मगर अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा।
इस वीडियो में एक बाइक सवार अपनी बाइक को ऊंचे पहाड़ पर चढ़ा देता है। वो बाइक स्टार्ट करता है और बिना रूके चलता जाता है। सीधे पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर ही वो ब्रेक लगाता है। ये वीडियो देखने के बाद लोग दंग है। कोई ये सोच ही नहीं सकता कि बाइक से भी पहाड़ पर चढ़ा जा सकता है। इसे देखकर यकीन करना पड़ता है कि दुनिया में एक से बढ़कर एक स्टंटमैन हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस युवक की खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे कमाल का बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि मैं हैरान हूं। बहरहाल, ये एक खतरनाक स्टंट है और देखने तक तो ठीक है लेकिन किसी को भी ऐसा काम बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए।
https://twitter.com/TheBest_Viral/status/1608209558996144129?s=20&t=L8UG6v4EB6oJWCcSVpXWog
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

