Viral Video : क्या आपने देखा है पेंटर हाथी, मिलिए इस कमाल के कलाकार से

Viral Video : क्या आपने देखा है पेंटर हाथी, मिलिए इस कमाल के कलाकार से

Viral Video : आपने कई बार हाथी देखें होंगे। कई लोगों ने हाथी की सवारी भी की होगी। लेकिन क्या कभी किसी हाथी को चित्रकारी करते हुए देखा है। ये बात सुनने में थोड़ी अविश्वसनीय लग सकती है, लेकिन आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप हतप्रभ रह जााएंगे।

सोशल मीडिया पर अक्सर ही कुछ न कुछ कमाल का देखने को मिल जाता है। उसी कड़ी में आज ये वीडियो देखिए, जिसमें एक हाथी पेंटिंग कर रहा है। इस वीडियो में हम देखते हैं कि हाथी ने अपनी सूंड में ब्रश पकड़ा हुआ है और सामने एक पेंटिंग बोर्ड रखा हुआ है। हाथी अपनी सूंड से उसपर पेंटिंग बनाना शुरु करता है और आप ये देखकर हैरान रह जाएंगे कि वो खुद एक हाथी की ही तस्वीर बना रहा होता है। जब पेंटिंग पूरी हो जाती है तो हमारे सामने दो हाथी होते हैं..एक जिसने उसे बनाया और दूसरा जो चित्र में है।

ट्विटर पर इस वीडियो को @dailyloud नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और ये वायरल हो रहा है। अब तक इसे 7.5 मिलियन लोग देख चुके हैं और तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इस पेंटर हाथी की तारीफ कर रहे हैं तो कई ये भी कह रहे हैं कि इस हाथी से अब वो अपना पोट्रेट बनवाना चाहते हैं। किसी ने ये भी लिखा है कि हाथी के वेश में ये एक कलाकार है तो कोई इसकी पेंटिंग की कीमत पूछ रहा है। लोग इस कलाकार हाथी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews