किसकी गलती से निकल गया पजामा? इस स्टंट ने दिला दी ‘फिर हेरा फेरी’ की याद, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टंट के दौरान परफॉर्मर का पजामा उड़ जाता है। ये नजारा इतना फनी था कि लोगों को सुपरहिट फिल्म 'फिर हेरा फेरी' का बाबू भैया वाला सीन याद आ गया। वीडियो को X पर हजारों लोग देख चुके हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
किसकी गलती से निकल गया पजामा?

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सर्कस स्टाइल स्टंट के दौरान ऐसी घटना घटती है, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा। वीडियो में जैसे ही परफॉर्मर रस्सी पर करतब दिखाते हुए आगे बढ़ता है, वह साथी कलाकार को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन गलती से उसका पजामा पकड़ लेता है और… बस, फिर जो होता है वो सोशल मीडिया के लिए ‘कॉमेडी गोल्ड’ बन जाता है।

दरअसल इस वायरल वीडियो में एक कलाकार रस्सी के सहारे हवा में झूलते हुए स्टंट कर रहा होता है। सामने एक और व्यक्ति उल्टा लटका हुआ होता है और दर्शकों को लगता है कि अब कुछ शानदार होने वाला है। लेकिन जैसे ही स्टंट करने वाला व्यक्ति अपने साथी को पकड़ने की कोशिश करता है, गलती से वह उसके पैरों की जगह पजामा पकड़ लेता है। अगले ही पल उसका पजामा हाथ में रह जाता है और परफॉर्मर शर्मिंदगी से वहां से भाग खड़ा होता है।

सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

वहीं ये पूरा नजारा इतना अचानक और फनी था कि किसी कॉमेडी शो की स्क्रिप्ट भी इसके सामने फीकी लगने लगी। दरअसल दर्शकों के साथ ही वीडियो देख रहे नेटिज़न्स भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। लोगों ने इस वीडियो को ‘फिर हेरा फेरी 3’ का लाइव सीन बता डाला। यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, “गलती से मिस्टेक हो गया”।

वीडियो को लगभग 2 लाख बार देखा जा चुका

वहीं यह लाइन ही काफी थी यूजर्स का ध्यान खींचने के लिए। इस वीडियो को लगभग 2 लाख बार देखा जा चुका है और व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने इसे “साल का सबसे मजेदार वीडियो” बताया तो किसी ने लिखा, “ऐसे वीडियो ही असली स्ट्रेस बस्टर हैं।” एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, “पैजामा गया तो क्या हुआ, दिन बना गया!” कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर पुराने जमाने की कॉमेडी फिल्मों की याद भी ताजा की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews