Viral Video : ब्रेकअप को लेकर कूल नानी ने दी ये कमाल की सलाह

Viral Video : ब्रेकअप को लेकर कूल नानी ने दी ये कमाल की सलाह

Viral Video : ब्रेकअप किसी को के लिए भी तोड़ने वाला समय होता है। किसी रिलेशनशिप के टूटने पर दुख होना स्वाभाविक है। कई बार तो लोग गहरे डिप्रेशन या तनाव का शिकार भी हो जाते हैं। लेकिन ऐसे में अगर कोई संभालने वाला हो या समझाने वाला हो तो इस मुश्किल वक्त से निकलने में आसानी होती है। कई बार लोग अपने दोस्तों या नजदीकी लोगों की सलाह लेते हैं..तो कई बार एक्सपर्ट  की मदद भी लेनी पड़ती है।

ऐसे वक्त में अक्सर ही युवा अपने घरवालों को कुछ नहीं बताते। उन्हें लगता है कि शायद वो उनकी मन:स्थित समझ नहीं पाएंगे या फिर उनके नाराज होने का अंदेशा भी होता है। आज भी हमारे यहां युवाओं का अपने घरवालों से अपनी लव लाइफ शेयर करना सामान्य नहीं है। लेकिन कई बार इसका उलट भी होता है। आज हम आपको ऐसी ही एक कूल-नानी से मिलवाने जा रहे हैं।

ये नानी मां अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ब्रेकअप के मुद्दे पर बात करते हुए ये अपनी नातिन को कह रही हैं कि ‘दूसरा ढूंढों..एक गया दूसरा आएगा।’ आगे वो कहती हैं ‘एक जिंदगी है, अफसोस किसलिए करना। लड़कों की कमी है क्या..एक गया दूसरा आएगा। उससे अच्छा आएगा। ब्रेकअप हो जाए तो उससे अच्छा बॉयफ्रेंड ढूंढ लो।’ इस वीडियो को कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर kamakaaziiii नाम के पेज से शेयर किया गया है और इसे अब तक करीब साढ़े छह लाख लोग लाइक कर चुके हैं। नानी की ‘मूव ऑन’ थ्योरी लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग कमेंट्स में इन्हें खूब सारा प्यार भेज रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kavya Mathur (@kamakaaziiii)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews