Viral Video : अब आई ‘रजनीगंधा’ पान मसाला आइसक्रीम, नेटिजन्स ने कहा ‘दुनिया का अंत निकट है’

Viral Video : अब आई ‘रजनीगंधा’ पान मसाला आइसक्रीम, नेटिजन्स ने कहा ‘दुनिया का अंत निकट है’

Viral Video : फूड एक्सपेरिमेंट आज एक नया ट्रेंड बन चुका है। कहीं मैगी डोसा तो कहीं मिर्च वाली आइसक्रीम खिलाने वाले लोग पॉपुलैरिटी के लिए रोज रोज नए तरीके की रेसिपी लेकर आते हैं। अगर हम बात करें आइसक्रीम की तो इसे बच्चों से लेकर बूढ़े तक पसंद करते हैं। आइसक्रीम आप घर पर भी बना सकते हैं और बाजार में तो हजारों वैरायटी की उपलब्ध है ही। आजकल तो अपनी पसंद और स्वाद की आइसक्रीम अपने सामने भी बनवाई जा सकती है।

आइसक्रीम बेहद लोकप्रिय फ्लेवर्ड फ्रोज़न डेज़र्ट है। वनिला, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, मिंट, मैंगो, बटरस्कॉच, कॉफी, ड्राई फ्रूट, फ्रूट एंड नट, ऑरेंज, डार्क चॉकलेट सहित अब तक आपने कई फ्लेवर्स ट्राइ किए होंगे, लेकिन क्या कभी आपने पान मसाला वाली आइसक्रीम के बारे में सुना है। ये सवाल कुछ अटपटा लग सकता है लेकिन फ्यूजन फूड के जमाने में कुछ भी नामुमकिन नहीं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ‘रजनीगंधा’ गुटखे वाली आइसक्रीम बनाकर सर्व कर रहा है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को younickviralvlogs नाम के पेज से शेयर किया गया है। बाकायदा रजनीगंधा डालकर ये आइसक्रीम बनाई गई है। इसमें माउथ फ्रेशनर ‘पास पास’ भी मिलाया गया है। इसके बाद दूध डालकर आइस प्लेट पर आइसक्रीम बनाई और फिर ऊपर से कैलेमल डाला गया है। वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा है ‘दुनिया का अंत निकट है।’ इस आइसक्रीम वाले वीडियो पर नेटिजंस के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है ‘इसे खा कर निगलना है या किसी पर थूकना है’ वहीं दूसरा लिख रहा है ‘इसके कस्टमर तो अजय देवगन होंगे’ तो किसी ने लिखा है ‘थोड़ा तंबाकू डाल दिया होता तो मजा आ जाता।’ इसे अब तक इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews