Viral Video : ट्रेन में चाय बनाने का ये तरीका देखकर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो वायरल

Chai

Viral Video : सर्दी का मौसम है और ऐसे में गर्मागर्म चाय मिल जाए तो इससे बढ़िया बात क्या हो सकती है। खासकर अगर आप सफर में हों तो चाय की तलब और ज्यादा बढ़ जाती है। यूं भी सफर में कुछ खाने पीने की इच्छा कुछ अधिक ही होती है, और ऐसे मौसम में जब चायवाला पुकार लगाता है तो ज्यादातर लोग एक कप मांग ही लेते हैं।

ट्रेन में चाय बनाने का वीडियो वायरल

लेकिन ट्रेन की चाय अच्छी निकल जाए..ये किस्मत वाली बात है। अक्सर ही यात्रियों की शिकायत रही है कि ट्रेन में मिलने वाली चाय बस उबला पानी लगती है। न तो उसमें कोई स्वाद होता है न ही महक। आखिर ऐसा क्या करते हैं ये चाय बनाने वाले कि उसकी शक्लो सूरत और स्वाद सब खत्म हो जाता है। इसका जवाब एक वीडियो के रूप में सामने आया है। ट्रेन में चाय बनाते दो लोगों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों जताया गुस्सा

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि दो कर्मचारी ट्रेन की फर्श पर बैठकर चाय बना रहे हैं। स्टील के बर्तन में पानी और दूध मिला हुआ है जिसे वॉटर बॉयलर रॉड की मदद से उबाला जा रहा है। इसी दौरान कोई यात्री उनका वीडियो बना लेता है। यहां हम साफ तौर पर देख पा रहे हैं कि न तो साफ सफाई रखी जा रही है, न ही ढंग के बर्तनों का उपयोग हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rohit_mehani नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और इसमें लिखा है कि नल के पानी से ये चाय बनाई जा रही है। वीडियो को अब तक इसे तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग चाय बनाने के इस तरीके को देखकर गुस्सा जता रहे हैं। एक ने लिखा है कि हमारे यहां तो सफाई जैसे अवैध है वहीं दूसरा लिख रह है कि इस बारे में रेलवे मंत्री से शिकायत करनी चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit_mehani (@rohit_mehani)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews