‘लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो’…पार्क में ऐसा नज़ारा जिसे देख सभी ठिठक गए

‘लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो’…पार्क में ऐसा नज़ारा जिसे देख सभी ठिठक गए

Romance of the lizards : सोशल मीडिया ऐसी कमाल की शै है जहां कई अनोखे और अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं। यहां हमें दुनियाभर में हो रही कई तरह की विरल घटनाओं के फोटो वीडियो देखने को मिलते हैं। कला, कारीगरी, संगीत, खानपान, फैशन, परंपराएं, ट्रेवलिंग से लेकर वाइल्ड लाइफ तक कई अनूठे और आश्चर्यजनक दृश्यों यहां मिल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

इस वीडियो में दो छिपकलियों को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इसमें दो छिपकलियां एक दूसरे को कसकर गले लगाती दिख रही है..खास बात ये कि इसमें ये दोनों इंसानों की तरह दो पैरों पर खड़ी हुई हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक ये दृश्य आईआईएम कोलकाता का है। इसे अब तक 412.4K व्यूज़ मिल चुके हैं और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अब इस वीडियो पर नेटिजन्स  मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई लिख रहा है ‘दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके’ को किसी ने लिखा है ‘ये लंबे समय बाद एक दूसरे से मिल रहे हैं…जुमांजी वाले बेस्ट फ्रेड।’ एक ने लिखा है ‘इस पार्क के सबसे रोमांटिक लवर्स’ तो दूसरे ने कहा कि ‘फरवरी भले चला गया हो लेकिन फिज़ाओं में प्यार अब भी है।’ वाइल्ड लाइफ कैटेगरी में ये एक अनोखा वीडियो है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews