Viral Video : इस लड़की के शॉट्स देखकर सचिन तेंदुलकर भी हुए इम्प्रेस, शेयर किया वीडियो

Viral Video : इस लड़की के शॉट्स देखकर सचिन तेंदुलकर भी हुए इम्प्रेस, शेयर किया वीडियो

Sachin Tendulkar impressed by girl playing cricket : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए सोमवार को मुंबई में ऑक्शन हुआ। यहां कुल 87 खिलाड़ी बिके और अब हर तरफ उनके चर्चे है। लेकिन इसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचि तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक लड़की कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रही है और उसके शाट्स देखने लायक हैं।

अगर सचिन तेंदुलकर कोई क्रिकेट से जुड़ा वीडियो शेयर कर रहे हैं मतलब साफ है कि उसमें कुछ खास है। इसमें एक लड़की बैटिंग करती नजर आ रही है। पहली नजर में ये एक सामान्य दृश्य लगता है। वीडियो किसी गांव का लग रहा है और कुछ बच्चे एक रेतीले मैदान में क्रिकेट खेल रहे हैं। ये नजारा हमें अपने आसपाल कहीं भी दिख जाएगा। लेकिन इस पूरे मैच में बाकी सारे खिलाड़ी लड़के हैं और बल्ला थामे दिख रही है एक लड़की। साधारण सलवार कुर्ता पहने ये लड़की बहुत असाधारण है। इसके बल्ले से रनों की बारिश हो रही है और ये अपने शॉट्स में बॉल को सीमा पार पहुंचा रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा है ‘कल ही तो ऑक्शन हुा और आज मैच भी शुरू। क्या बात है। आपकी बैटिंग को सच में इंन्जॉय कर रहा हूं।’ ये एक बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है। कुछ समय पहले तक क्रिकेट में सिर्फ पुरूषों का वर्चस्व था। महिला क्रिकेट टीम थी भी तो उनकी तरफ ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से महिला क्रिकेट को लेकर भी लोगों ने गंभीरता से लेना शुरू किया है। और इस लड़की ने साबित भी कर दिया कि न तो खेल में कोई जेंडर निर्धारित होता है अच्छा खेलने के लिए, न ही हमारे देश में ऐसी प्रतिभाओं की कमी है। ऐसे युवाओं को अगर सही ट्रेनिंग और उचित वातावरण मिल जाए तो वो बहुत आगे जा सकते हैं। उम्मीद है सचिन तेंदुलकर के वीडियो शेयर करने के बाद इस लड़की पर गौर किया जाएगा। ऐसा हुआ तो हमें एक और बेहतरीन खिलाड़ी मिलने की प्रबल संभावना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews