Viral Video : बच्चे ने बदला कार का हुलिया, लिपस्टिक से कलाकारी

Viral Video : बच्चे ने बदला कार का हुलिया, लिपस्टिक से कलाकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपने किसी कार को देखा है जिसने लिपस्टिक लगाई हुई हो। अब आप कहेंगे भला ये कैसा सवाल हुआ..कार को भी क्या लिपस्टिक (lipstick) लगाने का शौक होता है। लेकिन ये शौक कार को नहीं, एक बच्चे  को चढ़ा और फिर उसने जो कारनामा किया वो देखकर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के सेट से वायरल हुई Anushka की Unseen तस्वीरें, फैंस हैरान

बच्चों को कागज़ों, जरुरी फाइलों, दीवारों, टेबल, सोफे यहां तक की बेड शीट पर भी ड्रॉइंग बनाते हम सबने देखा है। अक्सर उन्हें इसके लिए मम्मी पापा की डांट भी खाना पड़ता है। लेकिन जो मान जाएं, वो भला बच्चे कहां। आज हम आपको ऐसे ही एक शरारती बच्चे से मिलाने जा रहे हैं। ये बच्चा बाकियों से कई कदम आगे निकल गया और इसने एक कार पर ढेर सारी लिपस्टिक से ऐसी कलाकारी की जो किसी मॉडर्न आर्ट से कम नहीं।

ये वीडियो मोरिसा श्वार्ट्ज नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर हुआ है और इसमें उन्होने कैप्शन दिया है कि ‘एक दिन ये एक बॉडी शॉप का मालिक होगा।’ ये सिर्फ 7 सेकंड का वीडियो है लेकिन इतनी देर में ही उसने जो धमाल किया है वो नजर आ रहा है। हम देखते हैं कि बच्चा ने एक कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से पेंट कर रहा है। अपना काम निपटाने के बाद वो पास रखी ट्राइसिकल पर बैठकर वहां से भाग जाता है। तभी हमारी नजर जमीन पर पड़ती है जहां एक दो नहीं बल्कि लिपस्टिक का ढेर पड़ा हुआ है। अब कार किसकी है ये पता नहीं लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सारी लिपस्टिक अपने घर से ही लेकर आया होगा। अगर ऐसा है तो उसकी मम्मी की लिपस्टिक का स्टॉक तो पक्के में खत्म हो गया होगा और इस कार को भी एक नई डिजाइन मिल गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस बच्चे की शरारत के खूब मजे ले रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews