Viral Video : किचन में काम करते हुए मोबाइल देख रही थी लड़की, हाथ से फिसलकर गिरा फ्राइंग पैन में, फिर हुआ ये…

Viral Video : किचन में काम करते हुए मोबाइल देख रही थी लड़की, हाथ से फिसलकर गिरा फ्राइंग पैन में, फिर हुआ ये…

Viral Video : इन दिनों हमारे जीवन में मोबाइल महज एक गैजेट नहीं..बल्कि सबसे बड़ी जरूरत के रूप में शामिल हो चुका है। अब ये सिर्फ बात करने या मैसेज भेजने के काम नहीं आता। ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिग, टिकट्स बुक करने से लेकर फिल्में देखने के लिए भी मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए ‘एक पंथ हजार काज’ वाली नई कहावत इजाद होनी चाहिए। लेकिन दिनोंदिन मोबाइल पर हमारी निर्भरता भी इतनी बढ़ती जा रही है कि अब हम इसके बिना जैसे अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

यही वजह है कि अब चाहें हम क्लासरूम में हों, थियेटर में, किचन में या बाथरूम में ही क्यों न हो..अपना मोबाइल साथ लेकर जाते हैं। मोबाइल एडिक्शन एक नई बीमारी का रूप लेते जा रहा है। क्या बच्चे क्या बड़े..सभी इसकी लत में गिरफ्तार होते दिख रहे हैं। ऐसे में कई बार कुछ वाकये ऐसे भी हो जाते हैं..जो बड़ी ही अटपटी स्थिति पैदा कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की किचन में काम कर रही है और मोबाइल भी देख रही है। अचानक ही हाथ से मोबाइल छूटकर पास के फ्राइंग पैन में गिर जाता है। जल्दी से वो चिमटा उठाती है और उससे अपना मोबाइल बाहर निकालती है। लेकिन गर्म पैन में गिरने के बाद मोबाइल का क्या हाल हुआ होगा, सोचा जा सकता है। हड़बड़ी में मोबाइल निकालने के चक्कर में लड़की को भी चोट पहुंच सकती थी। इसीलिए किचन में या कोई और ऐसा काम जिसमें आप आग के पास हो..अपने मोबाइल को दूर रखना ही बेहतर है। कहा भी जाता है कि सावधानी से सुरक्षा भली। इसीलिए इस तरह का रिस्क लेने से बचिए और मोबाइल को अपने जीवन का हिस्सा बनाइये..लत नहीं।

https://twitter.com/cctv_videos/status/1631235789907722245?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews