Viral Video: इस शख्स ने ‘सारे लड़कों की कर दो शादी’ गाने में किया जबरदस्त डांस, देखें Video

Viral Video: इस शख्स ने ‘सारे लड़कों की कर दो शादी’ गाने में किया जबरदस्त डांस, देखें Video

Viral Video : आजकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए कहीं भी अपनी कला को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लोकप्रिय गानों पर डांस करना आजकल बेहद आम बात हो गई है। अपने वीडियोस को वायरल करने के लिए लोग कहीं पर भी डांस करना शुरू कर देते हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि छोटे से बुजुर्ग हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। बता दें कि डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है।

देखें वीडियो

इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स माधुरी दीक्षित और आमिर खान की 1990 की फिल्म ‘दीवाना मुझ सा नहीं’ का सॉन्ग ‘सारे लड़कों की कर दो शादी, बस एक को कुंवारा रखना…’ पर डांस कर रहा है, जिसे लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए पहले आप वीडियो को देखिए…

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1595681970398167041

तालियां बजाकर बढ़ाया हौसला

इस वीडियो किसी शादी समारोह का लग रहा है, जिसमें एक शख्स सफेद रंग की शर्ट, मैरून रंग का स्वेटर और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। जिसके बाद डीजे पर वो खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए और डांस करना शुरू कर दिया। गाने में उनको ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा मानो उन्होंने धक-धक गर्ल को भी ठुमके लगाने में फेल कर दिया हो। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इस पूरी लम्हें को किसी ने कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

डांस करने का बढ़ा क्रेज

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। छोटे से बुजुर्ग हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। इसी कड़ी में आए दिन कोई-ना-कोई वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो जाती है और सुर्खियों में छाई रहती है।

लोगों ने दी ये प्रक्रियाएं

वीडियो को ट्विटर पर 26 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखते ही लोगों ने अपनी प्रक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘वाह अंकल आपने तो गदर मचा दिया! शानदार।’ जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘बहुत बढ़िया, क्या डांस किया है।’ तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘वाह! धांसू डांस देखने को मिला।’ वहीं, चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘हमसे नहीं होता डांस, इतना कॉन्फिडेंस होता तो आज सिंगल नहीं होता मैं।’

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews