Viral Video : अलमारी के पीछे क्या है! देखकर चकरा जाएगा दिमाग, सोशल मीडिया वायरल

Emoji

Viral Video : आप अपने घर की अलमारी में क्या रखते हैं ?  ये सवाल आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है क्योंकि आमतौर पर अलमारी में लोगबाग या तो कपड़े रखते हैं या फिर अपना कुछ कीमती सामान। अलमारी भला और किस काम आ सकती है। लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसे देखकर आपका सिर भी चकरा जाएगा।

नहीं देखी होगी ऐसी अलमारी!

क्या आपने कभी अलमारी में टॉयलेट सीट देखी है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर किसी की हंसी   ही न थमे। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ है। यहाँ एक घर नज़र आ रहा है जिसमें कुछ हलचल हो रही है। वहीं कोने में एक अलमारी भी नज़र आ रही है। देखकर किसी भी सामान्य घर की तरह दृश्य नज़र आ रहा है। लेकिन इस अलमारी को खोलते ही आप हक्के बक्के रह जाएँगे।

सोशल मीडिया वायरल

वीडियो में जब अलमारी को खोला जाता है तो अंदर इंडिक स्टाइल का टॉयलेट नज़र आता है। वहाँ बाक़ायदा एक प्लास्टिक का मग और डिब्बा भी रखा हुआ है। अब आपको समझ आएगा कि माजरा क्या है। असल में इस टॉयलेट का दरवाज़ा किसी अलमारी की तरह बनाया गया है। ये किसी को भी चौंकाने के लिए काफ़ी मज़ेदार तरीक़ा है। दूर से लगेगा कि कमरे के कोने में अलमारी रखी हुई है लेकिन उसे खोलते ही आपके सामने होगा एक शौचालय। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर gautam.akre नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और तेज़ी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे लगभग साढ़े 8 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और इसपर लोगों के तरह तरह के मज़ेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews