Viral Video : सेर को सवा सेर, गोद में शेर को लेकर ये lion lady कहां जा रही है…

Viral Video : सेर को सवा सेर, गोद में शेर को लेकर ये lion lady कहां जा रही है…

Viral Video : शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन हर सेर को कभी न कभी सवा सेर मिलता ही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है एक वायरल वीडियो में। इस वीडियो को देखकर हमें यकीन है एकबारगी आप भी चौंक जाएंगे। सोशल मीडिया पर हमें अक्सर कुछ न कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जो असामान्य होती है या फिर अद्भुत। ये वीडियो भी उन्हीं में से एक है।

ये किसी सड़क का दृश्य है जहां से एक महिला गुजर रही है और उसकी गोद में एक शेर है। इस शेर को उसने अपनी गोद में उठाया हुआ है और चली जा रही है। इस बीच शेर खुद को उसकी पकड़ से छुड़ाने की मशक्कत करता भी दिख रहा है, लेकिन महिला ने उसे इतनी जोर से पकड़ा हुआ है कि वो कामयाब नहीं हो पाता। ये अपने आप में एक अजीबोगरीब लेकिन कमाल का वीडियो है। बताया जा रहा है कि ये वीजियो कुवैत का है।

इसपर अब लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई लिख रहा है ‘क्या होता है जब आप रात में देर तक घर से बाहर रहते हैं और मम्मी आपको लेने आती है’ तो किसी ने कहा है ‘अरब की महिला है, कोई मजाक नहीं’। एक यूजर लिख रहा है ‘किसी को उन्हें बताना चाहिए कि वो एक शेर को लेकर चल रही है’ तो एक ने कहा है कि ‘ये ऐसा है जैसे मैं अपने बेटे को नहाने के लिए ले जा रही हूं।’ बहरहाल, ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews