Viral Video : क्या आप पीना चाहेंगे दुनिया की सबसे स्ट्रांग कॉफी, ये वीडियो देखकर चकरा जाएगा सिर

Coffee

Viral Video : सुबह का वक्त हो…आलस दूर करना हो तो एक कप कॉफी से बेहतर क्या होगा। खूबसूरत शाम ढल रही हो, दोस्तों का साथ हो हाथ में कॉफी का मग..तो शाम में रंगत घुल जाती है। देर रात अपने पार्टनर के साथ कॉफी देखते हुए कोई फिल्म देखने का सुख कितना बड़ा है। कहने का मतलब ये कि अगर आप कॉफी प्रेमी हैं तो किसी भी मौके पर इसका साथ अच्छा ही लगेगा।

कितनी स्ट्रांग है आपकी कॉफी ?

कॉफी के शौकीन इसे अलग अलग ढंग से पसंद करते हैं। किसी को दूध के साथ शक्कर डालकर कॉफी पसंद आती है तो कोई ब्लैक कॉफी को तरजीह देता है। हालांकि कॉफी शॉप में अक्सर ही ये आवाज़ सुनाई देती है कि हमारी कॉफी ज़रा स्ट्रांग कर देना। मतलब एक कड़क कॉफी..जो सारी सुस्ती भगा दे और एनर्जी से भर दे। लेकिन आखिर कोई कितनी स्ट्रांग कॉफी पी सकता है ?

वायरल वीडियो

ये सवाल इसलिए क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं..जिसे देख आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। स्ट्रांग कॉफी के चक्कर में ये शख्स अपनी सेहत के साथ खुद खिलवाड़ कर रहा है। इस वीडियो में हम देखते हैं कि एक शख्स कॉफी का नया जार खोलता है और उसी में थोड़ा पानी मिला देता है। भरे हुए जार में पानी डालकर वो उसका गाढ़ा घोल बना लेता है। इसके बाद मग में डालकर पी जाता है। इस वीडियो में कैप्शन और वाइस ओवर के जरिए बताया गया है कि उसकी दिन की पहली कॉफी यही होती है जो शायद दुनिया की सबसे स्ट्रांग कॉफी है। इंस्टाग्राम पर @interesting_for_everyone नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है और लोग देखकर हैरान है। इसपर कई नेटिजन्स के कमेंट्स आए हैं..किसी ने लिखा है ये आपके दिन की पहली नहीं, आखिरी कॉफी हो सकती है तो किसी ने लिखा है कि क्या आप अब भी जिंदा है। वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews