Viral Video : टैक्सी में रोमांस पर पाबंदी, कैब ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि हो गया मशहूर

Viral Video : टैक्सी में रोमांस पर पाबंदी, कैब ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि हो गया मशहूर

Viral Video : कहते हैं प्यार करने वालों को ज़माने की सुधबुध नहीं रहती। उन्हें जहां मौका मिल जाता है वो एक दूसरे से प्यार जताने कोई अवसर नहीं चूकते। लेकिन कई बार पब्लिक प्लेस में दो प्रेमियों की इन नजदीकियों से दूसरे लोग असहज भी महसूस करते हैं। खासकर बड़े बुजुर्गों को अक्सर ही हमने ये कहते सुना है कि ‘आजकल के बच्चों में कोई शर्म हया ही नहीं रही।’

शायद ऐसा ही कोई कारण रहा होगा जो इस कैब वाले ने अपनी गाड़ी में अनोखा बोर्ड लगा रखा है। बोर्ड पर लिखा हुआ है ‘इस कैब में रोमांस करने की अनुमति नहीं है।’ इंस्टाग्राम पर इस कैब के अंदर का ये बोर्ड @thatguywithbeard नाम के यूजर अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ में एक वीडियो है जिसमें जब सवारी इस बोर्ड को पढ़ती है तो कहती है ‘अच्छा हुआ आज मैं अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर नहीं आया।’ ये सुनकर कैब ड्राइवर पलटता है और पूछता है ‘सर आपकी भी गर्लफ्रैंड है।’

ये वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया गया था और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग इसपर तरह तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक लिख रहा है ‘जल्दी जाकर कैब वाले पर एफआईआर कर दो’ तो दूसरे ने लिखा है ‘इमोशनल डैमेज।’ किसी ने पूछा कि इसके बाद आपने कैब वाले को कितनी रेटिंग दी तो कोई कह रहा है कि बस इसीलिए मैं घर से बाहर नहीं निकलता हूं। खैर, ये कारण तो अब तक नहीं पता चल पाया है कि आखिर कैब वाले ने ऐसा बोर्ड क्यों लगाया है, लेकिन इस बोर्ड ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल जरुर कर दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews