विशाल ददलानी ने कंगना रनौत को सिखाया ‘आजादी’ का पाठ, दी ये नसीहत

विशाल ददलानी ने कंगना रनौत को सिखाया ‘आजादी’ का पाठ, दी ये नसीहत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत (kangana ranaut) अपने विवादास्पद बयान के कारण लगातार आलोचना का शिकार हो रही हैं। पद्म सम्मान मिलने के एक दिन बाद ही कंगना ने कहा था कि असली आजादी हमें 2014 में मिली है। 1947 में मिली आजादी तो भीख में मिली थी। इसके बाद देशभर में कंगना का विरोध हो रहा है। अब अब बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने भी कंगना पर निशाना साधा है।

कंगना के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं कई लोग उनसे पद्मश्री वापिस लेने की मांग भी कर रहे हैं। इस बयान को हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान बताया जा रहा है। इसी कड़ी में अब विशाल ददलानी भी सामने आ गए हैं। उन्होने कंगना को आजादी का पाठ पढ़ाते हुए कहा है कि “उन महिला को याद दिलाएं जिसने कहा कि हमारी आजादी ‘भीख’ थी। मेरी टी-शर्ट पर शहीद सरदार भगत सिंह, कवि दार्शनिक, स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पुत्र और एक किसान के पुत्र हैं। हमारी आजादी के लिए, भारत की आजादी के लिए उन्होने 23 साल की उम्र में अपनी जान दे दी।” इस पोस्ट में विशाल ने जो टीशर्ट पहनी है उसपर भगत सिंह की तस्वीर बना है और लिखा है ‘जिंदाबाद।’ इस तरह अब बॉलीवुड के कलाकार भी कंगना रनौत के बयान के खिलाफ सामने आने लगे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews