मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। क्या आप भी फिटनेस फ्रिक हैं। जिम में घंटों पसीना बहाना आपका शौक है। आजकल अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर लोग काफी कॉन्शियस हो गए हैं और इसके लिए डाइट, योग, जिम से लेकर जाने क्या क्या नहीं करते। लेकिन यहीं ऐसे लोगों भी हैं जिन्हें जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं। उसपर अगर वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हो तो उनपर फिट रहने का एक्स्ट्रा प्रेशर रहता है।
रेड शॉर्ट ड्रेस में जेनेलिया डिसूजा का जलवा
तो वो लोग क्या करते हैं जो बेमन से जिम जाते हैं। इसे लेकर अभिनेता वरुण बडोला और राजेश्वरी सचदेव ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इन्होने इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर करते हुए इसमें एक्ट्रेस श्वेता कवात्रा को भी टैग किया है। साथ में ये मजाक भी किया है कि ‘तू अकेली नहीं है शो ऑफ कहीं की।’ इस वीडियो में हम देखते हैं कि राजेस्वरी सचदेव बहुत ही धीरे धीरे स्क्वाट कर रही हैं। वहीं वो जिम के बाकी इन्सट्रूमेंट्स का भी इस्तेमाल करने का नाटक करती हुई दिखती हैं।
ये भी पढ़ें
वरुण बडोला भी सुस्ताते हुए धीमी गति में एक्सरसाइज कर रहे हैं। इन दोनों के फेशियर एक्सप्रेशंस और एक्टिविटी ऐसी है कि देखकर किसी को भी हंसी आ जाए। हालांकि ये एक फन वीडियो है और ये जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं, लेकिन इसमें इनकी हरकतें वाकई ऐसी है जो जिम जाने वाले कई लोग करते हैं। कई लोग जिम जॉइन तो कर लेते हैं लेकिन उनसे इतनी मेहनत नहीं होती। ऐसे में वो वहां जाकर बस खानापूर्ति करते है। इन दोनों कलाकारों ने श्वेता कवात्रा को इसमें इसलिए टैग किया है क्योंकि वो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अक्सर ही फिटनेस सेशन वाले वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है।