दादी मां ने जब खेला skittles, एक ही बॉल में किया ये कमाल, देखिये video

दादी मां ने जब खेला skittles, एक ही बॉल में किया ये कमाल, देखिये video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपने भी कभी बॉलिंग या स्किटल्स (skittles) खेला हो तो आपको पता होगा कि इसके लिए कितनी ताकत चाहिए। खासकर बाजुओं का ताकतवर होना जरूरी है जिससे बॉल निशाने पर लगे। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दादी मां बॉलिंग कर रही हैं और उन्होने एक ही बार में सारे पिन्स धराशायी कर दिए।

वीडियो में दिख रहा है कि साड़ी और स्पोर्ट शूज पहने एक बुजुर्ग महिला के हाथ में स्किटल्स की भारी भरकम बॉल है। वो धीरे धीरे झुकती हैं और फिर बॉल थ्रो करती है। उसके बाद का नजारा देखने लायक है। बॉल जब पिन्स को हिट करती है तो सारे पिन्स एक ही बार में गिर जाते हैं। इसके बाद दादी मां पीछे मुड़कर मुस्कुराती हैं और इस तरह का इशारा करती है कि ये कौन सी बड़ी बात है। उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास इस बात को साबित कर देता है कि एज इज़ जस्ट अ नंबर। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और दादी मां के फैन्स की ताताद बढ़ती जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews