Video : जब रितेश-जेनेलिया के बच्चों ने पैपराजी को देख किया नमस्ते, देखिये वीडियो

Video : जब रितेश-जेनेलिया के बच्चों ने पैपराजी को देख किया नमस्ते, देखिये वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। हमने अक्सर ही टीवी या सोशल मीडिया पर देखा है कि किस तरह पैपराजी (paparazzi) सेलेब्स और फिल्मी सितारों की तस्वीरें लेने की होड़ में लगे रहते हैं। एयरपोर्ट, जिम, मॉल, ब्रांडेड स्टोर या फिर किसी अभिनेता के घर के बाहर अमूमन पैपराजी नजर आ जाते हैं। कई बार सेलेब्स इनके लिए अच्छे से पोज़ कर देते हैं और कई बार इन्हें नज़रअंदाज भी कर दिया जाता है। लेकिन हाल ही में जो वाकया हुआ, उसने पैपराजी के साथ लोगों का दिल भी लूट लिया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर इस रील में दिख रहा है कि रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपनीन पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) और दोनों बच्चों रियान और राहिल के साथ एयरपोर्ट पर हैं। यहां इनके बच्चों ने जब पैपराजी को देखा तो हाथ जोड़कर नमस्ते किया। ये देखकर वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स ने दोनों बच्चों की जमकर तारीफ की। अब ये वीडियो देखने के बाद अब लोग भी रितेश और जेनेलिया की की प्रशंसा कर रहे हैं कि उन्होने बच्चों को इतने अच्छे संस्कार दिए। एक एक फैन ने लिखा ‘अच्छे संस्कार सिखाएं हैं आपने बच्चों को’। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि ‘भगवान बच्चों को आशीर्वाद दें, उन्होंने अच्छे संस्कार सीखे हैं और ये सबसे अच्छी बात है’।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews