Video : जब बैंक में घुसा बैल, देखिये मजेदार वीडियो

Video : जब बैंक में घुसा बैल, देखिये मजेदार वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया अतरंगी शै है। यहां ऐसे ऐसे वीडियो मिल जाएंगे जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। खासकर फनी वीडियो कैटेगर में तो जिस तरह के नजारे देखने को मिलते हैं..वो कमाल होते हैं। कई बार हमारे लिए विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं।

Monsoon Disease : बदलते मौसम में ऐसे रखें अपना ख्याल, सर्दी-जुकाम से भी रहेंगे दूर

आप भी अक्सर काम के सिलसिले में बैंक जाते होंगे। कई बार काम आसानी से हो जाता है और कई बार भीड़ होने के कारण इंतजार भी करना पड़ता है। लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप बैंक पहुंचे हों और अचानक ही वहां कोई बैल आ जाए। यकीन करना मुश्किल है लेकिन ऐसा ही हुआ इजराइल के एक बैंक में। अचानक ही वहां एक बैल (bull) घुस आया और फिर भगदड़ मच गई। ये हट्टा कट्टा बैल बैंक में दौड़ लगा रहा है और कर्मचारी इसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

ये बहुत ही फनी वीडियो है और इसे ट्विटर पर शेयर किया है @MeirLayosh नाम के यूजर ने। वीडियो को अब तक सवा लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और इसपर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘बैल बैंक में अपना बैलेंस चेक करने आया होगा’ वहीं एक दूसरा लिखता है कि ‘इसने वाकई सबको परेशान कर दिया।’ बहरहाल..किसी तरह बैल को बाहर निकाला गया लेकिन अब ये वीडियो वायरल है और लोग कह रहे हैं कि अपने बैंक जाने से पहले देख लें कि कहीं वहां किसी बैल ने पहले से अपॉइंटमेंट को नहीं लेकर रखा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews