जब दूल्हे ने किया सलमान खान के गाने पर जोरदार डांस, देखते रह गए लोग

जब दूल्हे ने किया सलमान खान के गाने पर जोरदार डांस, देखते रह गए लोग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शादी का माहौल हो तो नाच गाना लाज़मी है। वो लोग भी जिन्हें डांस नहीं आता, अपनी दबी हुई सारी कसर निकाल लेते हैं। आजकल दूल्हा दुल्हन का डांस भी काफी चलन में है। संगीत के लिए बाकायदा डांस सीखा जाता है और पूरी रिहर्सल की जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो आया है जिसमें दूल्हा स्टेज पर धांसू डांस कर रहा है।

सलमान खान की फिल्म के गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर दूल्हे ने इतना ज़ोरदार डांस किया कि सब देखते रह गए। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा है और उसके आसपास काफी सारे लोग है। जैसे ही गाना शुरू होता है दूल्हा पूरी एनर्जी और जोश के साथ डांस करने लगता है। उसे देखकर लग रहा है कि वो भी इस मूमेंट को खूब इन्जॉय कर रहा है। ये वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Vaivahik Wedding (@vaivahik)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews