सर्दी जुकाम हुआ तो 3 साल की बच्ची अकेले जा पहुंची चेकअप कराने

सर्दी जुकाम हुआ तो 3 साल की बच्ची अकेले जा पहुंची चेकअप कराने

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में दुनियाभर में लगातार कहा जा रहा है कि कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, अस्पताल जाएं और इस बीमारी को हल्के में बिल्कुल न लें। इस बात को तीन साल की मासूम लिपवी (3 year baby lipavi) ने वाकई बहुत गंभीरता से लिया और अपना चेकअप करवाने अकेले ही हेल्थ सेंटर पहुंच गई। अब इस बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है।

Video : आरक्षक का तड़ीपार बदमाश और युवतियों के साथ अश्लील डांस वीडियो वायरल

ये मामला है नागालैंड का जहां जुन्हेबोटो जिले के घटाशी तहसील में नन्हीं लिपवी को सर्दी जुकाम महसूस हो रहा था। बच्ची को जब ये तकलीफ हुई उस समय तक उसके माता पिता खेत में काम करने चले गए थे। इसके बाद 3 साल की बच्ची खुद ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चेकअप कराने जा पहुंची। उसने बाकायदा मास्क लगाया और फिर डॉक्टर के पास गई। इसके बाद कम्युनिटी ऑफिसर ने उसे देखा और उसकी जांच की। इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए @YepthomiBen ने लिखा है कि “मेडिकल स्टाफ ने जब 3 साल की लिपवी को देखा तो सब आश्चर्य में पड़ गए। उसे सर्दी जुकाम की शिकायत हो रही थी लेकिन तब तक उसके माता पिता धान के खेत में काम करने जा चुके थे। इसलिए उसने अकेले ही चेकअप कराने के लिए हेल्थ सेंटर आने का निर्णय लिया।” इस वीडियो को अब तक दस हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। लोग इस नन्हीं बच्ची के लिए दुआ कर रहे हैं कि वो हमेशा स्वस्थ और इसी तरह जागरूक रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews