
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपने टॉम एंड जेरी में एक बिल्ली और चूहे की शरारतें तो बहुत देखी होंगी। इसमें ये दोनों एक दूसरे को खूब छकाते हैं। लेकिन कार्टून फिल्मों के अलावा भी जानवरों में आपस में शरारतें चलती रहती हैं। ऐसा ही एक क्यूट और फनी वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि दो बिल्लियां एक दरवाजे से बाहर आ रही हैं। बाहर साइड में एक वाइपर रखा है और दोनों में से एक शरारती बिल्ली उसपर पैर रख देती है जिससे वो लुढ़क जाता है। ऐसा होने पर वाइपर सीधे दूसरी बिल्ली के सिर पर जाकर लगता है। अचानक अपने साथ ऐसा होने पर दूसरी बिल्ली ठगी सी खड़ी रह जाती है। उसके एक्सप्रेशन देखते ही बनते हैं। ये बहुत ही मजेदार वीडियो है और इसे देखकर लग रहा है जैसे कि बिल्ली ने इस काम को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया है।
https://twitter.com/Cpopp27_/status/1542294332971143170
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

