इस पुलिस अधिकारी को देखकर आखिर लोग क्यों कह रहे हैं ‘प्लीज अरेस्ट मी’

इस पुलिस अधिकारी को देखकर आखिर लोग क्यों कह रहे हैं ‘प्लीज अरेस्ट मी’

Please Arrest Me : आम तौर पर पुलिस को देखकर लोग दूर ही रहते हैं। कोई भी पुलिस से न तो उलझना चाहता है, न ही कभी किसी ने ये सोचा भी होगा कि उसे कभी अरेस्ट किया जाए। बल्कि होता तो ये है कि पुलिस को देखकर ही लोग दूरी बना लेते हैं। फिर ऐसा क्यों हो रहा है कि इस पुलिस अधिकारी के पास इस तरह के मैसेज आ रहे हैं जिसमें लोग लिख रहे हैं ‘प्लीज अरेस्ट मी।’

पुलिस अधिकारी से लोग कहते हैं ‘प्लीज अरेस्ट मी’

ये मामला है अमेरिका के एरिजोना राज्य का जहां महिला पुलिस अधिकारी किम्बर्ली कवरडिल (Kimberly Coverdill) काम करती हैं। वो पुलिस विभाग में डिप्टी के पद पर कार्यरत हैं। लेकिन जब भी किम्बर्ली ऑफ ड्यूटी के दौरान अलग-अलग ड्रेस में अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, कमेंस्ट की बाढ़ आ जाती है। दरअसल वो इतनी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं कि लोग तो कई बार ये शक भी जाहिर कर देते हैं कि वो वाकई में पुलिस में हैं भी या नहीं। इतना ही नहीं, उनकी तस्वीरों पर तरह तरह के कमेंट्स भी आते हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि ‘पुलिस में काम करने के लिहाज से आप कुछच ज्यादा ही आकर्षक हैं, प्लीज अरेस्ट मी।’

हमेशा से जॉइन करना चाहती थी पुलिस फोर्स

किम्बर्ली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके एक वीडियो को तो 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वो अक्सर अलग अलग ड्रेसेस में अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन कई बार लोग विश्वास ही नहीं कर पाते कि वो वाकई पुलिस में है। इसीलिए अब किम्बर्ली ने पुलिस यूनिफॉर्म में फोटो शेयर करते हुए कहा है कि वो हमेशा से एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहती थीं और उन्होने अपने दादा से इस दुनिया से जाने से पहले वादा किया था कि वो पुलिस फोर्स जॉइन करेंगी। पिछले साल जून में वो पुलिस विभाग में डिप्टी के रूप में शामिल हुई हैं और उन्होने अपना ये सपना पूरा कर लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kim (@kim.coverdill)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews