Divorce party : महिला ने 14 दोस्तों के साथ लास वेगास में की ‘डिवोर्स पार्टी’, मशहूर सिंगर ने कही ये बात

Divorce party : महिला ने 14 दोस्तों के साथ लास वेगास में की ‘डिवोर्स पार्टी’, मशहूर सिंगर ने कही ये बात

Divorce party : आपने शादी (Marriage) की सालगिरह का जश्न मनाते तो लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को डिवोर्स पार्टी करते देखा है। आम तौर पर शादी का टूटना अच्छा नहीं माना जाता और एक रिश्ता बिखरने का जश्न मनाना कुछ अजीब लग सकता है। लेकिन ये बात भी सच है कि एक खराब रिश्ते में रहकर अपनी और सामने वाले की जिंदगी बर्बाद करने से बेहतर है उससे निकल जाना। कई बार किसी भी कीमत पर रिश्ता बचाने की कोशिश में लोग खुद को तबाह कर लेते हैं। लेकिन ऐसे लोग भी हैं जो जिंदगी की कीमत जानते हैं और अगर वो अपने रिश्ते में खुश नहीं है तो उससे निकलना ही बेहतर समझते हैं।

इंग्लैंड (England) की 33 साल की रबेका रिंग्लोस (Rebecca Finglos) भी उन्ही लोगों में हैं। 6 साल तक शादी में रहने के बाद उन्होने तलाक लिया और इसके गम में डूबने की बजाय अपनी आजादी का जश्न मनाने का सोचा। ये एक लंबी,थकाऊ और दिल तोड़ने वाली प्रक्रिया थी और इसके पूरा होने पर वो अपनी 14 दोस्तों के साथ लास वेगास (Las Vegas) के ट्रिप पर गईं और यहां उन्होने तलाक मिलने का जश्न मनाया। उन्होने शैंपेन खोली, रेस्टॉरेंट और बार में गई और खूब धमाल किया। यहां खास रहा एक मशहूर सिंगर के शो में शामिल होने का अनुभव।

वो सेलेब्रिटी सिंगर एडेल (Adele) के शो में गईं और उन्हें वहां अपनी बात बताने का मौका भी मिला। रेबेका ने बताया कि वो यहां अपनी डिवोर्स पार्टी सेलिब्रेट करने आई हैं। उनका ये जज़्बा देखकर एडेल की आंखों में आंसू आ गए। उन्होने मंच से कहा कि ‘आप अपने दोस्तों को लेकर यहां आई हैं और इस बात ने मुझे भावुक कर दिया है। अपने दोस्तों को हमेशा अपने पास रखना क्योंकि वो किसी भी पुरुष से बेहतर हैं।’ इस तरह एडेल ने स्टेज से न सिर्फ उनका हौंसला बढ़ाया, बल्कि ये भी कहा कि दोस्त ही जिंदगी हैं और अपनी जिंदगी में खूब खुश रहना चाहिए। रेबेका पेशे से लेखिका हैं और उन्होने शादी टूटने के बाद खुद को टूटने नहीं दिया बल्कि मूव ऑन करने का फैसला किया। ये एक अच्छी बात है क्योंकि कई बार जिंदगी हमारे सामने उस रूप में नहीं आती है, जैसी हम अपेक्षा रखते हैं। लेकिन जिंदगी के साथ आगे बढ़ना और हर लम्हे को जीना, यही सबसे जरूरी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews