महिला ने भेज दिए गलत नंबर पर पैसे, वापस मांगने पर सामने वाले ने किया इनकार, फिर हुआ ये…

Cyber ​​Crime

Social Media Viral : आजकल अधिकतर पैसों का लेनदेन ऑनलाइन होने लगा है। लेकिन ऑनलाइन मनी ट्रांजेक्शन को लेकर हमेशा ही बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यहां जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। हाल ही में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। उसने गलती से गलत नंबर पर पैसे भेज दिए। जब उसे इस बात का अहसास हुआ तो सामने वाले से पैसे वापस मांगे। इसके बाद जो हुआ, उसका स्क्रीश शॉट महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

ट्वीट कर बताया माजरा

A.D नाम के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में महिला ने बताया है कि उसने गलती से किसी और नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसे लेकर उस शख्स के साथ पूरी बातचीत का स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है। महिला ने गलती से पैसे भेजने के बाद सामने वाले से जब कहा कि कृपया क्या आप पैसे वापस भेज देंगे तो उस तरफ से ढेर सारी लॉफ इमोजी के साथ जवाब आया- नहीं। लेकिन थोड़ी ही देर में उस शख्स ने कहा कि चिंता मत कीजिए मैं पैसे वापस भेजता हूं। इसके बाद उन दोनों के बीच थोड़ी बातचीत और हुई और महिला को उसके पैसे वापस मिल गए। सामने वाला शख्स ईमानदार था और पैसे वापस करने के बाद उसने थैंक्यू के जवाब में थैंक्यू भी कहा।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में बरतें सावधानी

इस ट्वीट पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब भी अच्छे लोग हैं तो किसी ने सलाह दी है कि ऐसी गलती भविष्य में न दोहराएं। हालांकि कई बार इस तरह की झांसे में फंसाकर ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं भी सामने आई है और इसीलिए पुलिस ऐसे ट्रांजेक्शनंस को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने को कहती है। लेकिन ये एक जेन्युइन मामला था और यहां दोनों ही पक्षों की समझदारी से मामला सुलझ गया। मगर हम सबको ये बात याद रखना जरुरी है कि किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय नाम, नंबर, अकाउंट नंबर आदि को बहुत अच्छे से देख लें और तभी आगे बढ़ें। वहीं किसी भी तरह की शंका होने पर किसी एक्सपर्ट की सलाह लें या फिर धोखाधड़ी की स्थिति में पुलिस की मदद लें।

https://twitter.com/medusaflower/status/1699998675010048401?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews