एक बार फिर अपने ‘मच्छर सॉन्ग’ के साथ सुर्खियों में यशराज मुखाते

एक बार फिर अपने ‘मच्छर सॉन्ग’ के साथ सुर्खियों में यशराज मुखाते

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ‘रसोड़े में कौन था” टाइटल पर मीम बनाकर रातोंरात मशहूर हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते (Yashraj Mukhate) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘छोटी बच्ची हो क्या’ के वायरल होने के बाद अब अब उनका ‘मच्छर सॉन्ग’ (Mosquito Song) भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

चप्पल छोड़ने वाले मंत्रीजी से विभाग के कर्मचारी ही नाराज

यशराज मुखाते ने इस बार स्नेहा खानवलकर के मूल वीडियो को ‘मच्छर सॉन्ग’ में तब्दील किया है। इसका वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होने बताया कि इसे सुनकर उन्हें लगा कि ये थोड़ा मच्छर जैसा साउंड कर रहा है। इसके बाद उसमें थोड़ी काट छांट करके उन्होने एक नई धुन से साथ उसे मिक्स किया। उसके बाद उस धुन पर एक मच्छर गीत लिखा ‘इसके चक्कर में मेरी नींद बर्बाद हुई।’ इस वीडियो के साथ उन्होने एक कैप्शन में लिखा है ‘मच्छरों को दुनिया से हटा दो यार प्लीज।’ इसी के साथ मूल गीत गाने वाली स्नेहा खानवलकर को भी टैग किया है।

इस नए रैप सॉन्ग में वो बिल्कुल मच्छर के भिनभिनाने जैसी आवाज से प्रेरित लग रहे हैं। वीडियो देखने पर पता चलता है कि पूरा सॉन्ग मच्छर को ही डेडिकेटेड है और इसमें वो मच्छर को लेकर अपनी सारी खुन्नस निकाल रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 85 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैन कमेंट करके कह रहे हैं कि ऐसा अनोखा आइडिया सिर्फ यशराज को ही आ सकता है और काश मच्छर भी उनका ये सॉन्ग सुन पाते।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews