कभी नहीं देखा होगा ऐसा Resignation Letter, हंसते हंसते दुखने लगेगा पेट

कभी नहीं देखा होगा ऐसा Resignation Letter, हंसते हंसते दुखने लगेगा पेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अब तक आपने इस्तीफे (Resignation Letter) के कई नमूने देखे होंगे। अपनी जॉब, कंपनी छोड़ते हुए लोग फॉर्मल फॉर्मेट के अलावा भी काफी कुछ लिखते हैं। अक्सर ही कंपनी की, बॉस की तारीफ करते हुए आभार जताया जाता है। अपने अनुभव साझा किए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको जो इस्तीफा दिखाने जा रहे हैं, ऐसा तो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर ये Resignation Letter काफी वायरल हो रहा है। इसमें नौकरी छोड़कर जाने वाल शख्स इतनी जल्दी में दिख रहा है कि उसने केवल चार लाइनें लिखी हैं। डियर सर और विषय में resignation letter लिखने के बाद उसने सिर्फ Bye Bye Sir लिखा है और नीचे Yours faithfully लिखकर साइन कर दिए हैं। इस इस्तीफे को देखकर लग रहा है कि या तो बंदे के पास समय की बहुत कमी थी या वो अपने बॉस और कंपनी से इतना परेशान हो गया था कि उसने कुछ भी लिखने की ज़हमत नहीं उठाई। इस कट टू कट resignation letter की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसपर काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews