ये बाथरूम देखकर चकरा जाएगा आपका सिर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bathroom

सांकेतिक तस्वीर

Viral Video : आपने अब तक कई तरह के बाथरूम देखे होंगे। आमतौर पर सामान्य घरों में आजकल अटैच बाथरूम का चलन हो गया है जहां टॉयलेट सीट और नहानघर एक साथ होता है। लोग अपनी पसंद और जरुरत के हिसाब से इसे डिजाइन करते हैं। नल, शॉवर, कमोड, कुछ सामान रखने की जगह और शीशा…एक आम बाथरुम में ये चीजें नजर आती हैं।

जैसी पसंद और बजट, वैसा बाथरूम

वहीं अगर बात करें होटलों की तो यहां एक से बढ़कर एक डिजाइन देखने को मिल जाती हैं। जितना महंगा होटल, उतने शानदार बाथरूम।  कुछ तो इतने सुंदर होते हैं कि लगता है घर पर भी उनकी की कॉपी कर ली जाए। लेकिन आम घरों में न तो इतनी जगह होती है न ही इतना बजट। इसीलिए आजकल कम बजट और स्पेस में सुंदर और आरामदेह बाथरूम बनाने के कई ट्यूटोरियल्स भी आने लगे हैं। वहींं अब आर्किटेक्ट भी अपने कस्टमर की पसंद और जरुरत के हिसाब से डिजाइनिंग करने लगे हैं। वहीं कई बार लोग खुद ही अपनी पसंदे से अपना बाथरूम डिजाइन कर लेते हैं।

अजीबोगरीब बाथरूम

आज हम आपके लिए एक ऐसा ही बाथरूम का नजारा लेकर आए हैं, जिसे देखकर एकबारगी आपका दिमाग भी घूम जाएगा। आप जरुर जानना चाहेंगे कि आखिर इसके पीछे किसकी सोच है। इस वी़डियो को इंस्टाग्राम पर Netizeniseng नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और यहां एक अजीबोगरीब दृश्य दिख रहा है। आम टॉयलेट्स से एकदम अलग यहांं ठीक बाल्टी के बगल में टॉयलेट सीट है। वहीं पीछे एक बड़ी सी पेंटिंग टंगी हुई है। इतना ही नहीं, एक स्टूल पर म्यूजिक सिस्टम रखा है, दीवार पर घड़ी लगी है और सामने आदमकद आईना है। ये आईना एकदम टॉयलेट सीट के सामने है और समझना मुश्किल हो रहा है कि इसे आखिर उस जगह क्यों लगाया गया है। बहरहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस टॉयलेट को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netizeniseng (@netizeniseng)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews