Video : इस देसी जुगाड़ को देखकर रह जाएंगे दंग, आसान तरकीब बचाएगी भीगने से

Video : इस देसी जुगाड़ को देखकर रह जाएंगे दंग, आसान तरकीब बचाएगी भीगने से

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश का मौसम आ चुका है और हम सभी को तेज गर्मी से राहत मिलने लगी है। लेकिन बारिश के अपनी परेशानियां होती हैं। खासकर अगर आप बाहर निकलें तो जगह जगह जलभराव एक बड़ी समस्या होती है। हमारे यहां बारिश होते ही ज्यादातर जगहों पर पानी भर जाता है। सड़कें भी तालाब में तब्दील हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपको पैदल सफर करना है तो ये किसी चुनौती से कम नहीं होता।

लेकिन जहां जुगाड़ हो वहां भला क्या मुश्किल…और जुगाड़मेंट में तो भारतीयों का कोई जवाब नहीं। ऐसा ही एक मजेदार नजारा हम आपको दिखाने जा रहे हैं जहां पानी से भरी सड़क पर चलने के लिए एक युवक ने क्या ही नायाब तरीका निकाला है। इस वीडियो को CSC VLE RAJENDRA SAMEDIYA नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया। इसी के साथ उन्होने केप्शन में लिखा है कि इसमें गिरने की संभावनाएं काफी कम होती है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक शख्स पानी से भरी सड़क पर दो स्टूल के सहारे चल रहा है। उसने इन स्टूलों को रस्सी से बांधा है और उसे पकड़कर वो आगे बढ़ रहा है और सीधे दुकान तक पहुंच जाता है। बारिश के मौसम में खुद को पानी और कीचड़ से बचाने के लिए ये एक शानदार आइडिया है। इसे देखकर भले आपको पहली बार में हंसी आए, लेकिन ये जुगाड़ आपको काम की जरूर लगेगी।

https://twitter.com/cScvleRajendra/status/1543197346678181888?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1543197346678181888%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Funique-desi-jugaads-to-be-safe-from-rain-viral-video-3125294

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews