Youtuber Gaurav Sharma ने ऐसा वीडियो किया पोस्ट, किया गया गिरफ्तार, जानें मामला

gaurav sharma

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूट्यूबर गौरव शर्मा (youtuber gaurav sharma) को हाल ही में उनके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो (video) के आधार पर गिरफ्तार (arrest) कर लिया गया है। गौरव ने बीते दिनों एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे अपने पालतू कुत्ते ‘डॉलर’ (dollar) को गुब्बारों (baloons) से बांधकर हवा में उड़ाते नज़र आ रहे हैं।अतुल ठाकुर, डीसीपी साऊथ का कहना है कि गौरव को जानवरों के खिलाफ क्रूरता (animal cruelty) दिखाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में साफ तौर पर उन्होंने अपने पालतू कुत्ते (pet dog) की जान जोखिम में डाली थी। हालांकि इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है और गौरव ने उस वीडियो के लिए माफी मांगते हुए दूसरा वीडियो भी पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें… मुरैना : पुलिस ने जब्त की 30 पेटी अवैध शराब, आरोपी फरार

मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में गौरव के खिलाफ जानवरों से क्रूरता करने के आरोप में उनके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया था। बताया गया कि ये वीडियो 21 मई को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो का टाइटल था, ‘फ्लाइंग डॉलर विद हिलीयम गैस बलून’ जिसका अर्थ है हिलीयम गैस के गुब्बारों की मदद से उड़ता डॉलर! वीडियो के शुरुआत में डॉलर गुब्बारों की मदद से उड़ता नजर आता है और गौरव कहते हैं, “लेट्स मेक डॉलर फ्लाई” यानी कि चलो डॉलर को उड़ाते हैं। इसके बाद उन्होंने वीडियो में कहा कि, “इसे गलत मत समझिएगा। जब हम डॉलर को उड़ाएंगे तब हम सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ख्याल रखेंगे।”

वीडियो में नज़र आता है कि कैसे गौरव शर्मा ने ड्रोन के साथ साथ बाकी ज़रूरी सामान इकट्ठा किया और फिर दुकान पर जाकर गुब्बारे खरीदे। दुकान पर दुकानदार से जो चर्चा हुई जिसमें गौरव दुकानदार से वो गुब्बारे मांगते हैं जो डॉलर को उड़ाने में सक्षम हों, वो भी वीडियो में रिकॉर्ड थी। याद दिला दें कि वीडियो अब यूट्यूब से डिलीट कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें… कोरोना में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई,परिवार की देखभाल करेंगी ये कंपनियां

गौरव शर्मा का यूट्यूब चैनल काफी अच्छा चल रहा था। इनके चैनल का नाम गौरवज़ोन है। इस चैनल के 4.15 मिलियन सब्सक्राइबर भी हैं। गौरव के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद उनकी खूब आलोचना हुई। जिसके बाद उन्होंने यूट्यूब से ये वीडियो हटा दिया। इसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए दूसरा वीडियो बनाया और उसमें कहा कि उन्होंने डॉलर को इस तरह से उड़ाने के पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ख्याल रखा था लेकिन वो वीडियो में दिखाया नहीं क्योंकि उससे वीडियो की लेंथ लंबी होती।

माफी मांगते हुए उन्होंने अपने नए वीडियो में कहा,” मैं भी पेट लवर हूँ..मैंने इस तरह के कुछ वीडियो देखे थे जिन्हें देखने के बाद मैं प्रभावित हो गया। मैं अपने किये की माफी मांगता हूं और उन सभी से जिन्होंने मरे वीडियो देख है, कहना चाहता हूँ कि मेरा वीडियो देख के प्रभावित न हों।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews