MP में नाव पलटने से 3 बच्चों समेत 5 की मौत, CM शिवराज ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

AAGAR MALWA

आगर मालवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर जिले (Agar-Malwa district) में आज बुधवार (Wednesday) शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां पचेटी डैम में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत (Death) हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर शोक जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और 5-5 हज़ार रुपये की अंत्येष्टि सहायता देने का ऐलान किया है।

दरअसल, आगर जिले के मामला कानड़ थाना क्षेत्र की है। यहां आज शाम आगर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर टिल्लर नदी (River) पर बने पचेटी डैम में नाव पलटने से 2 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई।इनमें से कुछ लोग शादी समारोह तो कुछ लोग अपने काम से जा रहे थे, तभी नाव (Boat) अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों की शवों को बाहर निकाला। फिलहाल मृतकों की शव पीएम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा (Collector Awadhesh Sharma) ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपए जारी करने का निर्देश दिया है।  हादसे के बाद से ही गांव में मातम पसर गया है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आगर जिले के पचेटी डैम में नाव पलटने (Overturn the boat) पर डूबने से 5 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि तथा उनके परिवार को सांत्वना दी है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 5-5 हज़ार रुपये की अंत्येष्टि सहायता स्वीकृत की गई है।

हादसे में इनकी हुई मौत
13 वर्षीय जया पुत्री जगदीश।
35 वर्षीय रामकन्या पत्नी जगदीश
40 वर्षीय सुनीता पत्नी रामप्रसाद।
13 वर्षीय अलका पुत्री रामप्रसाद ।
10 वर्षीय अभिषेक पुत्र जगदीश ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews