नियुक्ति के बदले मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी व सुपरवाइजर को रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत में बताया गया कि उसकी पत्नी रामू की महिला एवं बाल विकास परियोजना में सहायिका पद पर नियुक्ति के एवज में परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची द्वारा 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
Lokayukta Police action in Agar Malwa

Lokayukta Police action in Agar Malwa

आगर मालवा जिले के बडौद में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।

शिकायतकर्ता बहादुर लोहार पिता नारायण सिंह लोहार, निवासी मकान नंबर 41/2, वार्ड नंबर 11, लोहार मोहल्ला, विनायगा, बड़ौद ने दिनांक 04 नवम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज कराई थी।

30 हजार रुपये लेते पकड़े गए अधिकारी 

शिकायत में बताया गया कि उसकी पत्नी रामू की महिला एवं बाल विकास परियोजना में सहायिका पद पर नियुक्ति के एवज में परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची द्वारा 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। आवेदक के निवेदन पर अधिकारी 60 हजार रुपए लेने पर सहमत हुआ और पहली किश्त के रूप में आज 30 हजार रुपए लेते हुए दोनों को ट्रैप कर लिया गया।

ट्रैप दल में ये रहे शामिल

ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक शिव कुमार शर्मा, आरक्षक संदीप राव कदम, आरक्षक विशाल रेशमिया, सहायक ग्रेड-3 रश्मि महेश्वरी और सहायक ग्रेड-3 सुनीता चौधरी की टीम शामिल रही। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरव सरवारिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews