पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब समेत 42 लाख का माल जब्त

police-seize-illegal-liquor-of-42-lakhs

आगर मालवा। गिरीश सक्सेना। 

आगर मालवा जिले की बडौद पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर बडौद पुलिस ने एक कंटेनर RJ 14 GH 3043 को पकड़ा गया। जिसमें अवैध रूप से आंग्रेजी गोआ ब्रांड की नकली विस्की की 500 पैटिया मिली हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 22,50,000/- के करीब है साथ ही जो कंटेनर जब्त किया है उसकी कीमत लगभग 20,00,000/- है इस तरह कुल 42,50,000/- का माल बडौद पुलिस द्वारा जब्त किया गया है साथ ही इस अवैध शराब का परिवहन करते हुए कंटेनर चालक जितेंद्र मालवीय निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी जितेंद्र से पूछताछ में सामने आया है कि इंदौर निवासी बिल्लू नाम के व्यक्ति ने यह शराब धार जिले से भरवाई थी जो बडौद होती हुई राजस्थान की तरफ जा रही थी । पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पत्रकारों को अवैध शराब के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का आश्वासन देते हुए इस शराब को जब्त करने वाली बडौद पुलिस की टीम को 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews