CAA के समर्थन में निकली विशाल जनसमर्थन रैली, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

CAA के समर्थन में निकली विशाल जनसमर्थन रैली, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

आगर मालवा।  गिरीश सक्सेना।

आगर मालवा जिले में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई। पूरे जिले से करीब 20 हजार से भी अधिक लोगो ने पहुँच कर इस रैली को अपना समर्थन देते हुए इसमें भाग लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के बैनर तले निकली इस रैली में कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए बड़ी संख्या बाहर से भी महिला और पुरुष पुलिस बल आगर में बुलाया गया था।

पूरी रैली के दौरान इसकी ड्रोन की निगरानी करने के साथ ही बड़ी मात्रा में पुलिस बल रैली के साथ उपस्थित रहा वहीं कलेक्टर और एसपी के साथ ही अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तेद रहे। पुरानी कृषि उपज मंडी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह रैली छावनी झंडा चोक पहुँची जहां अंत मे भारत माता की आरती के साथ इस रैली का समापन हुआ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews