Abdullah Great Mango: इस आम को चखने के बाद भूल जाएंगे सारी वैरायटी, जानें 120 साल पुराने पेड़ की कहानी

Abdullah Great Mango

Abdullah Great Mango Story: चिलचिलाती धूप, धूल भरी आंधी और ढेर सारा पसीना यह सभी ऐसी चीज है जो गर्मी के मौसम में हर किसी को परेशान करती है और यही वजह है कि इस सीजन को लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, इन सबके बीच इस सीजन में आने वाली ऐसी चीज है जो किसी का भी दिल खुश कर सकती हैं और वह है सभी का पसंदीदा फलों का राजा आम, जिसके बेहतरीन स्वाद के सभी दीवाने होते हैं।

आम खाने के बाद इसके बेहतरीन स्वाद की तारीफ को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल होता है। हर किसी को अलग-अलग किस्म के आम पसंद होते हैं और ये कई सारी वैरायटी में बाजार में उपलब्ध होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया में सिर्फ एक ही जगह होता है और इसका स्वाद इतना ज्यादा लाजवाब है कि यह दूसरे आमों को मिनटों में पीछे छोड़ सकता है।

Abdullah Great Mango

फेमस है Abdullah Great Mango

हम जिस आम की बात कर रहे हैं वह अब्दुल्ला ग्रेट के नाम से पहचाना जाता है और इसकी पहली किस्म उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में मौजूद अब्दुल्ला नर्सरी से निकली थी। इस जगह पर एक 120 साल पुराना पेड़ मौजूद है जिसकी खासियत यह है कि इस पर तीन सौ तरह के आम की किस्म उगती है। हालांकि, अब अब्दुल्ला ग्रेट आम के पेड़ अलग से भी लगाए जाने लगे हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गुठली नाम मात्र की होती है और यह पूरी तरह से पल्प से भरा होता है।

Abdullah Great Mango

अब्दुल्ला ग्रेट आम की कहानी

अब्दुल्ला ग्रेट आम को मैंगो मैन से नाम से पहचाने जाने वाले मलिहाबाद के कलीमुल्लाह खान के पिता के नाम पर रखा गया है। इस आम को अब्दुल्ला खान ने विकसित किया था, यही वजह है कि इसकी किस्म का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

Abdullah Great Mango

अपने बेहतरीन स्वाद के लिए यह दुनिया भर में मशहूर है और 1990 में जब पूरे भारत में आम की प्रदर्शनी लगी थी तब अब्दुल्ला ग्रेट आम को सबसे बेहतर स्वाद के लिए पहला पुरस्कार दिया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews