Chocolate Day पर रिश्तों में घोलें प्यार की मिठास, जानें कैसे वैलेंटाइन वीक का हिस्सा बनी चॉकलेट

Chocolate Day

Chocolate Day: फरवरी का दूसरा सप्ताह लंबे समय से प्रेमियों के नाम रहा है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक अलग अलग दिन अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट किए जाते हैं। वैलेंटाइन वीक मनाने का उद्देश्य अपने प्रेमी के प्रति प्यार और समर्पण व्यक्त करना है। वैसे प्रेम व्यक्त करने का कोई खास दिन नहीं होता लेकिन फिर भी प्रेमियों के बीच ये सप्ताह काफी प्रसिद्ध है। आज 9 फरवरी है और इसे चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है।

Chocolate Day का इतिहास

बता दें कि चॉकलेट डे एक ईसाई पर्व के रूप में शुरू हुआ था। इस दिन सेंट वैलेंटाइन के साथ कई संतों का सम्मान हुआ था। इसके बाद से ये एक पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन पार्टनर के साथ लोगों को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है और वो एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं। ये भी जान लीजिए की पहले चॉकलेट मीठी नहीं बल्कि कड़वी हुआ करती थी। 16वीं शताब्दी के बाद इसके वेरिएंट में बदलाव आना शुरू हुआ और धीरे-धीरे ये मीठे स्वाद में बदल गई।

चॉकलेट डे का महत्व

हम सभी ये बात सुनते आए हैं कि मीठा प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। लगभग हर त्यौहार पर लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। चॉकलेट को भी प्यार और स्नेह के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यही कारण है कि वेलेंटाइन वीक में स्पेशल तौर पर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

ऐसे करें पार्टनर को खुश

चॉकलेट डे के दिन अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें चॉकलेट केक या चॉकलेट डेजर्ट भी दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ दिन की शुरुआत चॉकलेट के साथ कर सकते हैं। चॉकलेट से कई तरह की डिश बनती है जो ब्रेकफास्ट के तौर पर खाई जा सकती है। वहीं गिफ्ट के लिए बाजार में ढेर सारी चॉकलेट वैरायटी उपलब्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews