Ancestors Blessings: पूर्वजों को करना है प्रसन्न, तो करें ये 5 उपाय, हमेशा बना रहेगा आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्रों केअनुसार, पितृ दोष के कारण व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कि स्वास्थ्य समस्याएं, वित्तीय परेशानियां, परिवारिक विवाद या करियर में बाधाएं, आदि।
Ancestors Blessings: पूर्वजों को करना है प्रसन्न, तो करें ये 5 उपाय, हमेशा बना रहेगा आशीर्वाद

Ancestors Blessings : हिंदू धर्म में पूर्वजों का आशीर्वाद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसे हम परिवार के बड़े जनों, वृद्धों और गुरुओं से सीखते हैं। इसके अलावा, हिंदू धर्म में श्राद्ध भी महत्वपूर्ण है, जिसमें व्यक्ति अपने पूर्वजों को सम्मान और आदर देता है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर उनके पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है, उनके जीवन में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं आती है लेकिन अगर आप इन उपायों को करते हैं तो पूर्वज आपसे हमेशा प्रसन्न रहेंगे और आपपर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

ज्योतिष शास्त्रों केअनुसार, पितृ दोष के कारण व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कि स्वास्थ्य समस्याएं, वित्तीय परेशानियां, परिवारिक विवाद या करियर में बाधाएं, आदि।

करें ये उपाय

  • ज्योतिष शास्त्रों केअनुसार, व्यक्ति प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे जल डालकर अपने पूर्वजों का आशीर्वाद और उनके पापों का प्रायश्चित कर सकता है। इसे हिंदू धर्म में पावन माना जाता है।
  • इसके साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे पूजा के दौरान एक दिया रखा जाता है, जिसमें सरसों का तेल और काला तिल डाला जाता है। इससे व्यक्ति अपने पूर्वजों का आशीर्वाद सहित जीवन में सुख-शांति प्राप्त करता है।
  • पितृ दोष से मुक्ति प्राप्ति के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक उपाय है जल में काला तिल मिलाकर दक्षिण दिशा में अर्घ्य देना। इससे पूर्वजों को शांति मिलती है।
  • हिंदू धर्म में अमावस्या और शुक्ल पक्ष को पूर्वजों के श्राद्ध और पिंडदान के लिए विशेष महत्व दिया गया है। इन दिनों पर पितृ दोष से बचने के लिए परिवार के लोग अपने पूर्वजों के लिए भोजन, दान और पुण्य कार्य करते हैं।
  • इसके अलावा, व्यक्ति को शाम के समय एक दीपक में तेल और रुई की बत्ती जलाकर उसे बाहर या छत के दक्षिण दिशा में रख देना चाहिए। माना जाता है कि दीपक में जलने वाली आग पितृओं को समर्पित होती है और उनकी आत्माओं को शांति मिलती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews