बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में बालों से 180 किलोमीटर रथ खींचेंगे खली!

बागेश्वर धाम की सनातन पदयात्रा में दमोह के बद्री विश्वकर्मा एक अनूठा कारनामा करने जा रहे हैं। 'बुंदेलखंड के खली' के नाम से मशहूर बद्री बाबा अपने बालों से 10 दिनों तक 180 किलोमीटर रथ खींचेंगे।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में बालों से 180 किलोमीटर रथ खींचेंगे खली!

दमोह: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुचर्चित ‘सनातन पदयात्रा’ में कई अनूठे रंग देखने को मिलेंगे। इस यात्रा का एक बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बद्री विश्वकर्मा होंगे, जो अपने बालों से रथ खींचकर सभी को हैरान करने के लिए तैयार हैं। बद्री बाबा के नाम से मशहूर विश्वकर्मा यह कारनामा कुछ किलोमीटर नहीं, बल्कि पूरे 180 किलोमीटर तक करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1133880703″]

यह पदयात्रा 10 दिनों तक चलेगी और बद्री बाबा हर दिन अपनी चोटी से रथ को खींचते हुए नजर आएंगे। इस अनूठी भक्ति और शक्ति प्रदर्शन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। बद्री बाबा का विशेष रथ तैयार हो चुका है और वह दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1133898723″]

कौन हैं ‘बुंदेलखंड के खली’ बद्री बाबा?

दमोह जिले के बटियागढ़ निवासी बद्री विश्वकर्मा को लोग ‘बुंदेलखंड का खली’ के नाम से जानते हैं। वह अपने हैरतअंगेज स्टंट के लिए पूरे इलाके में प्रसिद्ध हैं। कई रियलिटी टीवी शो में भी वह अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर चुके हैं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। बालों से भारी वाहन या रथ खींचना उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

पहले भी कर चुके हैं ऐसे कारनामे

यह पहली बार नहीं है जब बद्री बाबा अपनी आस्था और शक्ति का ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी बागेश्वर धाम की एक यात्रा में वह बालों से रथ खींच चुके हैं। इसके अलावा, अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी उन्होंने एक बड़ा संकल्प लिया था। तब उन्होंने दमोह से अयोध्या तक का सफर बालों से रथ खींचकर पूरा किया था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

दिल्ली के लिए हुए रवाना

बद्री बाबा का रथ तैयार होकर उनके गृहनगर बटियागढ़ से दिल्ली के लिए निकल चुका है। जानकारी के मुताबिक, वह 6 तारीख को दिल्ली पहुंच जाएंगे और पदयात्रा के पहले दिन से ही अपना संकल्प पूरा करने में जुट जाएंगे। उनकी विदाई के मौके पर उनके गृहनगर में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने उनके इस संकल्प के सफल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके सहयोगी मनोज देवलिया ने बताया कि बद्री बाबा इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1133881101″]

[dgv_vimeo_video id=”1133881527″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Priya Kumari
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews