Hindi News

क्या आपने कभी देखी है Chocolate Hills, एक बार जरूर करें यात्रा

Written by:Bhawna Choubey
Published:
क्या आपने कभी चॉकलेट हिल्स (Chocolate Hills) की खूबसूरती का अनुभव किया है? यह अद्भुत स्थान फिलीपींस के बोहोल प्रांत में स्थित है और इसे दुनिया का आठवां अजूबा माना जाता है।
क्या आपने कभी देखी है Chocolate Hills, एक बार जरूर करें यात्रा

Chocolate Hills: भारत में खूबसूरत पहाड़ों और चट्टानों की कोई कमी नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट हिल्स के बारे में सुना है, जो फिलीपींस के बोहोल प्रांत में स्थित है। अपनी अनोखी आकृतियों और रंगों के लिए प्रसिद्ध है।

चॉकलेट हिल्स का दृश्य ऐसा नजारा है, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां के पहाड़ जो बरसात के मौसम में हरे होते हैं और सूखने पर भूरे रंग में परिवर्तित होकर चॉकलेट की तरह दिखते हैं। अपने आप में एक प्राकृतिक अजूबा है। चॉकलेट हिल्स के बारे में कुछ और कुछ बातें।

चॉकलेट हिल्स (Chocolate Hills)

इन पहाड़ियों का आकार और रंग बदलने की प्रक्रिया इस स्थान को पर्यटकों के लिए एक रहस्यमय और अद्भुत जगह बनाती है। चॉकलेट हिल्स की सुंदरता और अदियित्ता इसे विश्व धरोहर स्थलों में शामिल करने की चाहत को बढ़ाती है। यह स्थान न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

चूना पत्थर की अनोखी कहानी

चॉकलेट हिल्स के अद्भुत निर्माण का कारण इसके पीछे छिपी चूना पत्थर की संरचना है। यह लगभग 1200 से अधिक टीले पाए जाते हैं, जो सर्दियों के दौरान घास से ढके रहते हैं जो सर्दी में यह हरे भरे और खूबसूरत दिखाई देते हैं तो गर्मियों में हरियाली सूख जाती है और यह भूरे रंग की हो जाते हैं, जो चॉकलेट के रंग से मेल खाते हैं।

इस अनोखी विशेषता के चलते ही इन्हें इन्हें चॉकलेट हिल्स के नाम से जाना जाता है। यह दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां लोग अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

फिलीपींस का जन्नत सा नजारा

फिलीपींस के बोहोल प्रांत में स्थित चॉकलेट हिल्स को प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। इसे कई लोग दुनिया का आठवां अजूबा मानते हैं, जो इसकी अनोखी संरचना और दृश्यता के कारण सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां छोटे-छोटे पहाड़ और टीले बिखरे हुए हैं, जो एक आदित्य परिदृश्य का निर्माण करते हैं।

चॉकलेट हिल्स की हरियाली और खूबसूरत नजारे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। खासकर मानसून के दौरान जब यह स्थान जैसे जन्नत में बदल जाता है। यह हिल्स लगभग 50 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो उसे देखने के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। यहां हमेशा सैलानियों की भीड़ लगी रहती है, जो इस प्राकृतिक चमत्कार का अनुभव लेने के लिए आते हैं।

प्रकृति और विरासत का अद्वितीय संगम

चॉकलेट हिल्स केवल अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपनी भूवैज्ञानिक विशेषताओं के चलते भी प्रसिद्ध है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मनाया जाता है जो उसकी महत्वता को दर्शाता है।

यहां की तिकोनी आकार की घास और लगभग समान आकार के टीले इसे और भी अनोखा बनाते हैं। चॉकलेट हिल्स न केवल एक विश्व धरोहर है, बल्कि यह फिलिपींस का राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक भी माना जाता है। इसके अलावा यह स्थानीय लोक कथाओं और पौराणिक कथाओं का भी हिस्सा है, जो इसे सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनाता है।