Hindi News

राजस्थान की 5 क्लासिक सब्जियां खाने के बाद कभी नहीं भूलेंगे आप, बेहद लाजवाब है इनका स्वाद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भारत का हर राज्य अपनी किसी न किसी खासियत की वजह से पहचाना जाता है। आप ने यहां के मशहूर स्थानों के बारे में तो सुना होगा। आज हम आपके यहां की कुछ क्लासिक सब्जियों के बारे में बताते हैं।
राजस्थान की 5 क्लासिक सब्जियां खाने के बाद कभी नहीं भूलेंगे आप, बेहद लाजवाब है इनका स्वाद

राजस्थान भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। इस जगह की संस्कृति और परंपराएं हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही है। घूमने फिरने के लिए यहां पर एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। आप यहां दूर तक फैले रेगिस्तान के साथ ऐतिहासिक महलों और इमारतों का दीदार कर सकते हैं।

जब आप राजस्थान जाएंगे तो यहां की संस्कृति पहनावा और लोगों की बोली आपको आकर्षित करने का काम करेगी। यहां की मीठी बोली हर किसी का दिल जीत लेती है। इसके अलावा आपके यहां कुछ स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेने को भी मिलेगा। आपने कई ऐसे व्यंजन के बारे में सुना होगा जो राजस्थान से आते हैं। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ पॉपुलर क्लासिक सब्जियों के बारे में बताते हैं जिनका स्वाद एक बार खाने के बाद आप कभी नहीं भूलेंगे।

राजस्थान की सब्जियां (Classic Rajsthani Food)

बेसन गट्टे

जब आप राजस्थान जाएंगे तो यहां के मुख्य भोजन में आपको बेसन के गट्टे का आनंद लेने को मिलेगा। इसे बनाने के लिए प्याज और टमाटर में दही डालकर ग्रेवी तैयार की जाती है। इस ग्रेवी में बेसन की गट्टे उबाल कर डाले जाते हैं।

रबोडी

इस सब्जी का नाम अजीब जरूर है लेकिन यह खाने में बहुत लाजवाब लगती है। इसे मकई और छाछ से तैयार किया जाता है। ये यहां के प्रमुख व्यंजनों में से एक है और स्थानीय लोगों के अलावा आने वाले पर्यटकों के बीच भी पहचानी जाती है।

केर सांगरी

जब आप राजस्थान जाएंगे तो यहां के केर सांगरी की सब्जी आपका दिल जीत लेगी। यह स्वाद में लाजवाब होती है। इसका खट्टा मीठा स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।

रसगुल्ले की सब्जी

यह सुनकर आपको अजीब जरूर लगेगा लेकिन राजस्थान में स्वादिष्ट रसगुल्ले की सब्जी बनाई जाती है। इसमें रसगुल्ला के साथ प्याज, टमाटर, दही और अन्य मिर्च मसाले का इस्तेमाल किया जाता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews