जरूर एक्सप्लोर करें राजस्थान के ये 5 बाजार, यहां मिलेगा संस्कृति और फैशन का अनोखा मिश्रण

राजस्थान देश के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। यहां पर कई शहर है जो अपनी खूबसूरती की वजह से पहचाने जाते हैं। आपने पर्यटक स्थलों के बारे में तो सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के बाजारों से रूबरू करवाते हैं।
cheapest markets

Cheapest Market: घूमने-फिरने के शौकीन हम सभी होते हैं। हर किसी को नई-नई जगह जाना, वहां के पर्यटक स्थलों को घूमना और नई चीजों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है। अगर आप भी अलग-अलग जगह पर घूमने के शौकीन है तो जाहिर सी बात है कभी ना कभी राजस्थान जाने का प्लान जरूर बनाया होगा या फिर आने वाली प्लानिंग में यह राज्य जरूर शामिल किया होगा।

राजस्थान भारत का सांस्कृतिक रूप से समृद्धि एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यह जगह अपनी संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन, खानपान और बोली के लिए पहचानी जाती है। जब भी हम कहीं जाते हैं तो वहां के बाजारों को जरूर एक्सप्लोर करते हैं। दरअसल किसी भी जगह के बाजार ही हमें वहां की असली पहचान करवाते हैं। अगर आप राजस्थान जा रहे हैं तो यहां के कुछ बाजारों का दीदार आपको जरूर करना चाहिए। चलिए आज हम आपको इन्हीं बाजारों के बारे में बताते हैं।

राजस्थान के बाजार (Cheapest Market)

घंटाघर बाजार

यह मार्केट जोधपुर में मौजूद है जो राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत शहरों में से एक है। इस मार्केट में जाने के बाद आपको मसाले की खुशबू आएगी जो आपको आकर्षित करने का काम करेगी। यहां से आप मसाले, कपड़े और हस्तशिल्प की वस्तुएं खरीद सकते हैं। मोलभाव कर यहां कम पैसे में आसानी से शॉपिंग की जा सकती है।

बड़ा बाजार

उदयपुर का बड़ा बाजार बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां से आप कपड़े, गहने और जरूरत की हर चीज खरीद सकते हैं। ये बाजार हमेशा पर्यटकों से गुलजार रहता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको शॉपिंग करने के लिए कई सारी चीज मिल जाएगी।

सदर बाजार

यह जैसलमेर का प्रसिद्ध बाजार है। जैसलमेर राजस्थान की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है, जहां पर अक्सर पर्यटकों को जाते हुए देखा जाता है। इस मार्केट से आप थोक के दाम में सामान खरीद सकते हैं। यहां से राजस्थानी प्राचीन चीजें, ज्वेलरी, लकड़ी का बनाया गया सामान बहुत कम दाम में मिल जाता है।

बापू बाजार

यह प्रसिद्ध बाजार राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में मौजूद है। यहां से आप राजस्थानी ज्वैलरी, कपड़े, मोजड़ी, लाख की चूड़ियां खरीद सकते हैं। इस बाजार में आपको संस्कृति और परंपरा से जुड़ी हुई सारी वस्तुएं मिल जाएगी। सबसे खास बात यह है कि सब कुछ यहां पर होलसेल रेट में मिल जाता है।

जौहरी बाजार

गुलाबी नगरी जयपुर में मौजूद ये बाजार देश नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको तरह-तरह के गहने बहुत ही कम कीमत में खरीदने को मिल जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews