सर्दियों में खूब खाएं ये 5 स्वादिष्ट रायते, दोगुना हो जाएगा भोजन का स्वाद

भारतीय व्यंजन अपने बेहतरीन स्वाद के लिए दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फेमस रायते बताते हैं जो सर्दियों के मौसम में खाए जाते हैं।
famous raita

Famous Raita: विविधताओं से भरा हुआ भारत अपनी खूबसूरती, संस्कृति, परंपरा और रहन-सहन के लिए पहचाना जाता है। यहां के हर राज्य और वहां मौजूद शहर की अपनी कोई ना कोई विशेषता है, जो उसे दूसरी जगह से अलग बनाने का काम करती है। जब भी आप कहीं जाएंगे तो वहां पर आपको हर चीज में अंतर देखने को मिलेगा।

एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में नजर आने वाला यही अंतर केवल संस्कृति और परंपराओं का ही नहीं बल्कि खान-पान का भी है। मध्य प्रदेश का नमकीन जहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। वही राजस्थान की दाल बाटी का कोई जवाब नहीं। बिहार का लिट्टी चोखा किसी को भी दीवाना बना सकता है और महाराष्ट्र का वड़ा पाव देशभर में फेमस है।

अलग-अलग राज्य और वहां मौजूद शहरों में अलग-अलग तरह से व्यंजन बनाए जाते हैं। विशेष अवसरों और मौसम के हिसाब से भी अलग-अलग पकवानों को तैयार किया जाता है। खाने पीने की चीज न केवल वहां रहने वाले स्थानीय लोगों बल्कि आने वाले पर्यटकों को भी बहुत पसंद आती है। रायता भारतीय खाने का एक अभिन्न हिस्सा है। दही के नॉर्मल रायते के बारे में आप सभी ने सुना होगा लेकिन आज हम आपको पांच ऐसे रायते बताते हैं, जो सर्दियों के लिए बेस्ट है।

सर्दियों में रायता (Famous Raita)

गाजर रायता

सर्दियों के मौसम में गाजर बहुत आती है। आप इसे कद्दूकस कर फेंटे हुए दही में मिलाकर काली मिर्च और जीरा डालकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

बथुआ का रायता

यह बहुत ही प्रसिद्ध रायता है जिसे अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से बनाकर खाया जाता है। अपने टेस्ट से यह पूरे खाने का स्वाद बढ़ा देता है। इसे बनाने के लिए बथुआ को उबालकर दही में डाला जाता है और स्वाद अनुसार मसाले मिलाए जाते हैं।

चुकंदर रायता

सेहत के हिसाब से चुकंदर बेस्ट माना गया है। इसे कद्दूकस कर दही में मिलाकर राई और कड़ी पत्ते का छौंक लगाकर खाया जाता है। रायता खाने पर आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप चुकंदर खा रहे हैं।

पालक का रायता

दाल पालक, पालक का बेसन और भजिए तो आप सभी ने खाए होंगे लेकिन इसका रायता भी कमाल का लगता है। बथुआ की तरह पालक को भी उबालकर रायता तैयार किया जाता है। लहसुन के छौंक से इसके स्वाद को बढ़ाया जा सकता है।

हरी प्याज रायता

सर्दियों के मौसम में अक्सर हरी प्याज की सब्जी को आलू के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। इसकी मुलायम पत्तियां से रायता भी बनता है। इसके लिए बस पत्तियों को बारीक काटना होगा और दही मिक्स करना होगा। स्वादानुसार मिलाया गया नमक इसे बेहतरीन बना देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews